UP Election Result – आजमगढ़ में दौड़ी साइकिल,’निरहुआ’ खिसके दूसरे स्थान पर, आसिम रजा रामपुर से भारी अंतर से आगे चलते हुए

रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। इन सीटों पर 23 जून को मतदान हुआ था। आजमगढ़ में बड़ा उलटफेर हुआ है। फिर से सपा प्रत्याशी ने बढ़त बना ली है। अब भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। रामपुर में सपा के आसिम रजा लगातार आगे चल रहे हैं।

लोकसभा उपचुनाव की मतगणना के दौरान समाजवादी पार्टी के आजमगढ़ से उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव और रामपुर से आसिम राजा बढ़त बनाए हुए हैं। आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव को लेकर सपा, बसपा और भाजपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। यहां सपा के धर्मेंद्र यादव, भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ और बसपा के शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली के बीच कांटे की टक्कर हो रही। तीनों पार्टियों ने एड़ी चोटी का जोर लगाया। मतगणना के दौरान सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव मामूली बढ़त से आगे है

और पढ़े  UP: पंचायत चुनाव में मतदाता बनने के लिए गांव में छह माह रहना जरूरी, कैबिनेट ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर
  • Related Posts

    संजय सिंघल ने संभाला आईटीबीपी प्रमुख का अतिरिक्त कार्यभार, एसएसबी डीजी भी हैं यूपी कैडर के आईपीएस

    भारतीय पुलिस सेवा के 1993 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ अधिकारी संजय सिंघल, आईपीएस ने केंद्र सरकार के आदेशानुसार रविवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के महानिदेशक…

    UP- कोर्ट ने आजम खां को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया, गाजियाबाद कोर्ट में किया था पेश

    समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां को रविवार को गाजियाबाद की विशेष अदालत में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेश किया गया। उनकी पेशी को लेकर कोर्ट परिसर के आसपास…