Yogi Varanasi Visit : मुख्यमंत्री योगी के हेलीकॉप्टर से टकराया पक्षी,राजकीय विमान से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

Spread the love

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर की अचानक वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। वाराणसी दौरे पर पहुंचे सीएम योगी ने रविवार सुबह 9.05 बजे सर्किट हाउस से पुलिस लाइन पहुंचे और हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए उड़ान भरी लेकिन पक्षी से टकराने के बाद पुलिस लाइन में ही हेलीकॉप्टर की लैंडिंग करा दी गई। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि हेलीकॉप्टर में बर्ड हिट हो गया था इसलिए सावधानी के लिए हेलीकॉप्टर वापस आ गया। अब राजकीय विमान आ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाबतपुर एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जुलाई में प्रस्तावित दौरे के पूर्व शनिवार शाम काशी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां तैयारियों का जायजा लिया और रोडमैप तैयार किया। मुख्यमंत्री ने कालभैरव और बाबा विश्वनाथ के दर्शन भी किए। उन्होंने सर्किट हाउस में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री के निशाने पर नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी रहे। पीएम आवास योजना नगरीय में दलालों के सक्रिय होने और अवैध धन वसूली की शिकायत पर नाराज मुख्यमंत्री ने नगर निगम के अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया।


Spread the love
और पढ़े  गाजियाबाद: 7 साल की बच्ची को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, हत्या कर तीसरी मंजिल से फेंका शव
  • Related Posts

    भाई को खिलाया समोसा, बहन को साथ ले गए, 10 दिन से कर रहे थे ये काम, अपहरण-दरिंदगी और कत्ल में नया खुलासा

    Spread the love

    Spread the loveगाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के निर्माणाधीन मॉल में सात वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में रविवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश…


    Spread the love

    खून से सनी स्कर्ट और चप्पलें, चिप्स के पैकेट, कोल्ड ड्रिंक, कैमरों में कत्ल से दरिंदगी तक 3 घंटे की कहानी

    Spread the love

    Spread the loveगाजियाबाद में चार एकड़ में फैले निर्माणाधीन मॉल के गेट व बाहरी हिस्से में लगे सीसीटीवी कैमरों और भीतर के दृश्यों ने खौफनाक वारदात की पूरी कहानी सामने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *