हल्द्वानी – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा हल्द्वानी पूर्वी मंडल द्वारा योग शिविर का आयोजन किया..

आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा हल्द्वानी पूर्वी मंडल द्वारा प्रेम चुनरिया बैंकट हॉल तीन पानी में प्रातः 5:30 बजे से 7:00 बजे तक योग शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय योग गुरु हेमन्त कुमार जोशी जी ने योग कराकर योग से होने वाले लाभों को विस्तार से समझाया ,और बताया कि नियमित रूप से योग करने में शरीर स्वस्थ रहता है। शिविर में मण्डल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल ने सभी आए हुवे कार्यकर्ताओं, और वरिष्ठ जनों का धन्यवाद कर योग गुरु को शाल ओढा़कर स्वागत और अभिन्दन किया ।कार्यक्रम के संयोजक युगल शर्मा जी ने सभी का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया ।शिविर का संचालन संजय खाती जी ने किया। शिविर में सुदर्शन राणा,दिनेश सिंह जी, गिरीश,अशोक पढालनी,देवेश सम्मल,बालम बिष्ट,बसंत कुमार आर्य,पूरण कोटलिया,अभिषेक शर्मा,बबिता चंदोला,रुक्मणी बिस्ट ,गरिमा मिश्रा जोशी ,रमा तिवारी,पंकज भट्ट,लीला तीवारी,माला आर्या, सरिता जड़ोत ,रुक्मणी बचखेती ,रेखा गोस्वामी आदि महिला मोर्चा की बहनें और शिव विकास संस्था पतंजलि योग समिति की बहनों सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं। इसके अलावा पूर्वी मंडल महिला मोर्चा की बहनों ने ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को योग के प्रति जागरूक किया।

और पढ़े  जनगणना के दूसरे चरण में क्या होगा नया, कैसे होगी आबादी की गिनती, क्या बदलने जा रहा पहली बार ?
  • Related Posts

    ईरान की ट्रंप को चेतावनी: जवाबी कार्रवाई हम तय करेंगे, ब्रिटेन की नौसेना-वायुसेना को घोषित किया आतंकवादी संगठन

    ईरान के रक्षा मंत्री मेहरदाद अखलाघी ने रविवार को अमेरिका को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तेहरान पर कोई भी हमला हुआ तो ईरान उसका उचित, निर्णायक और प्रभावी जवाब…

    नेपाल में 4.30 मीटर लंबी सुरंग खोदकर फरार हुए 8 कैदी, तलाश में जुटी 34 पुलिसकर्मियों की टीम

    नेपाल के डोल्पा जिले के सदरमुकाम दुनै स्थित जिला कारागार से सुरंग खोदकर आठ कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार कैदियों में दुष्कर्म और चोरी के…