Chardham : अब मिलेगा चारधाम तीर्थयात्रियों यात्रियों को 1 लाख का बीमा।

Spread the love

 
चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को पहली बार एक लाख का बीमा कवर दिया गया है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री परिसर में यदि तीर्थयात्री की किसी भी दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु होती है तो मानव उत्थान सेवा समिति के सहयोग से मंदिर समिति बीमा की सुविधा देगी। यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के माध्यम से बीमा राशि का भुगतान किया जाएगा।
बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मानव उत्थान सेवा समिति के संस्थापक एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पर्यटन मंत्री के प्रयासों से तीर्थयात्रियों को बीमा कवर की सुविधा मिली है। मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से बीमा का प्रीमियम युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी को दिया गया है।

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी जोशीमठ, उखीमठ, बड़कोट (यमुनोत्री), भटवाड़ी (गंगोत्री) को पत्र लिखकर सूचित किया है कि मंदिर परिसर क्षेत्र में किसी दुर्घटना पर यह बीमा कवर दिया जाएगा। पत्र में बीमा राशि के भुगतान के संबंध में बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति को सूचित करने को कहा गया है। बीमा राशि का भुगतान मंदिर समिति के माध्यम से युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड से दिया जाएगा।


Spread the love
और पढ़े  बदरीनाथ- चढ़ावा हेराफेरी: CCTV फुटेज में नोटों की गड्डी के साथ दिखा आरोपी कर्मचारी, मोबाइल के नीचे छिपाई थी रकम
  • Related Posts

    उत्तराखंड: राहुल गांधी के दौरे पर CM धामी ने कसा तंज, कहा- चुनाव के समय लगा रहता है आना-जाना

    Spread the love

    Spread the loveवरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चुनाव के समय आना जाना लगा रहा है। उन्होंने यह…


    Spread the love

    कोटद्वार- भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे बंद, कोटद्वार में वाहन के ऊपर गिरे भारी बोल्डर, बाल-बाल बचे सवार लोग

    Spread the love

    Spread the loveकोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर सतपुली मल्ली के पास भारी बोल्डर एक सब्जी के एक वाहन पर गिर गया। वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक समेत वाहन में सवार…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *