दर्दनाक हादसा : 2 सगे भाइयों समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 1 घायल,सिरमौर जिले में हुआ हादसा।

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में दर्दनाक हादसा पेश आया है। भुटली मानल-बोगधार संपर्क मार्ग पर एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई है, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। भुटली मानल निवासी ओम प्रकाश अपनी कार (एचपी 13- 3102) से फावगा में एक शादी समारोह से घर लौट रहे थे।
कमलराज, सुदर्शन व दीदग निवासी राकेश उर्फ गुल्लू भी कार में सवार थे। शादी समारोह से करीब 400 मीटर की दूरी पर चालक ओम प्रकाश नियंत्रण खो बैठा और कार करीब 150 मीटर नीचे लानाचेता सड़क में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने सभी को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ पहुंचाया। 
अस्पताल पहुंचने से पहले भुटली मानल निवासी दो सगे भाई कमलराज (55) व सुदर्शन (52) तथा दीदग निवासी राकेश उर्फ गुल्लू (46) की मौत हो गई। ओमप्रकाश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल सोलन रेफर कर दिया गया है। तहसीलदार नौहराधार अरुण शर्मा ने बताया कि सभी को सिविल अस्पताल राजगढ़ ले जाया गया है। डॉ. अशोक ठाकुर ने बताया कि कमलराज, सुदर्शन व राकेश की अस्पताल में पहुचने से पहले ही मौत हो चुकी थी।

और पढ़े  हमीरपुर: लाहौल-स्पीति में 20 जगह लगेंगे मॉनिटरिंग सिस्टम, पानी के स्तर से पता चलेगी ग्लेशियर पिघलने की रफ्तार
  • Related Posts

    मौसम का हाल: हिमाचल में कब होगी बारिश और कहां गिरेगी बर्फ, विभाग ने जारी किया इस सप्ताह का पूर्वानुमान

    देवभूमि हिमाचल प्रदेश में अक्तूबर का अंतिम सप्ताह मौसम के लिहाज से कई रंग दिखा सकता है। कहीं पहाड़ों की चोटियों पर बर्फबारी की संभावना है, तो कहीं मैदानी इलाकों…

    हमीरपुर: लाहौल-स्पीति में 20 जगह लगेंगे मॉनिटरिंग सिस्टम, पानी के स्तर से पता चलेगी ग्लेशियर पिघलने की रफ्तार

    हिमालयी क्षेत्रों में ग्लेशियरों के पिघलने से होने वाले बदलावों का आकलन अब भूजल स्तर, तापमान और पानी के बहाव से जुड़े आंकड़ों के आधार पर भी किया जाएगा। केंद्रीय भूजल…