उत्तराखण्ड – टिहरी के घनसाली में दर्दनाक हादसा खाई में गिरी यूटिलिटी 5 की मौत, वाहन में 8 लोग थे सवार.

Spread the love

टिहरी जिला भिलंगना ब्लॉक के घनसाली घुत्तू मोटर मार्ग पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यूटिलिटी खाई में गिरने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस वाहन में आठ लोग सवार थे। पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।
गुरुवार दोपहर पौखार के पास एक यूटिलिटी खाई में गिरने में से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन घायलों को पिलखी अस्पताल लाया गया है। वाहन में सवार सभी लोग स्थानीय बताए गए हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन घनसाली से सौड़ गांव जा रहा था।

बता दें, पांच जून रविवार को उत्तरकाशी में भी एक बड़ा हादसा हो गया था। यहां चारधाम यात्रियों से भरी बस 200 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई जबकि चार घायल हुए थे। इनमें से 23 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था जबकि तीन की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई।


Spread the love
और पढ़े  रुद्रप्रयाग- भारी बारिश से केदारनाथ यात्रा पड़ी धीमी, यमुनोत्री हाईवे कई जगह अवरुद्ध, घनसाली में स्कूल बंद
  • Related Posts

    देहरादून: अगले कुछ दिन बदला रहेगा मौसम का मिजाज, आज दून समेत 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर…


    Spread the love

    चमोली: गौचर के पास कमेड़ा में 20 मी. धंसा बदरीनाथ हाईवे, करोड़ों की लागत से किया गया था ट्रीटमेंट

    Spread the love

    Spread the loveकरोड़ों की लागत से कमेड़ा में किया गया ट्रीटमेंट फिर से भूधंसाव की चपेट में आ गया है। हाईवे के एक छोर से करीब बीस मीटर तक भूधंसाव…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *