Today 5 May Horoscope : आज होने वाली है इन राशियों की परेशानियां दूर, जानिए अपनी राशि फल।।

Spread the love

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं।

मेष-भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि होगी। फिर भी घरेलू सुख बाधित रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम रहेगा। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग रहेगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है। खर्च से बचें। काली वस्‍तु का दान करें।

वृषभ-व्‍यापारिक लाभ के योग बन रहे हैं। प्रेम और संतान का भरपूर अपनापन रहेगा। नजदीकी बढ़ेगी। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्‍छी हो चुकी है। व्‍यापार भी ठीक चल रहा है। हरी वस्‍तु पास रखें।

मिथुन-अपनों का भरपूर प्‍यार मिलेगा। थोड़ी कमजोरी का अनुभव करेंगे लेकिन कोई परेशानी की बात नहीं है। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्‍यम दिख रही है। कुछ नकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा इन दोनों सम्‍बन्‍धों में जिससे मन परेशान होगा। मां काली की अराधना करते रहें।

और पढ़े  Today Horoscope 14 March 2026 आज का दिन इन राशि वालों के लिए रहेगा खास, नौकरी-व्यापार में मिल सकती है खुशखबरी,पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

कर्क-शुभता में वृद्धि होगी। सकारात्‍मक ऊर्जा में वृद्ध‍ि होगी। संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। प्रेम में अपनापन बहुत ज्‍यादा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है। लाल वस्‍तु पास रखें।

सिंह-मन चिंतित रहेगा लेकिन कुछ नुकसान नहीं होगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान मध्‍यम बना हुआ है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार हो चुका है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिल रहा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी धीरे-धीरे अच्‍छी स्थिति होती जा रही है। राजनीतिक लाभ, सरकारी तंत्र से लाभ मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्‍छी है। हरी वस्‍तु पास रखें।

तुला-सुखद स्थिति है। स्‍वास्‍थ्‍य पर थोड़ा ध्‍यान देने की जरूरत है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय रहेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय का संकेत है। पिता का साथ होगा। पैतृक सम्‍पत्ति में इजाफा होगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार सब बहुत अच्‍छा है लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य पर थोड़ा ध्‍यान देने की जरूरत है। मां काली की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-भाग्‍यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। धार्मिक अनुष्‍ठानों में शामिल भी हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार की अद्भुत स्थिति है। बहुत अच्‍छी स्थिति है। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।

धनु-किसी भी तरीके का रिस्‍क न लें। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी कुछ सुखद समय दिख रहा है। भोलेनाथ की अराधना करें। सफेद वस्‍तु का दान करें।

मकर-रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में अच्‍छी स्थिति बनी रहेगी। प्रेम, संतान और व्‍यापार की स्थिति पहले से बहुत अच्‍छी है। बस मां काली की शरण में बने रहें।

और पढ़े  Today Horoscope 15 March 2026 आज इन राशि वालों को मिल सकता है अचानक लाभ और नौकरी में वेतन वृद्धि के योग, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल ।।

कुंभ-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन या तो हार जाएंगे या तो नतमस्‍तक हो जाएंगे। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम है। प्रेम और संतान की स्थिति सुधर चुकी है। व्‍यापार पहले से काफी बेहतर हो चुका है। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मीन-बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। आपस में तू-तू, मैं-मैं से बचें। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक-ठाक है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से सुधर चुका है। शुभता वाली बात दिख रही है।


Spread the love
  • Related Posts

    Today Horoscope 19 March 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरे होंगे अधूरे काम, पढ़ें दैनिक राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि-आज का दिन आपकी यश और कीर्ति में वृद्धि करने वाला है। किसी भी काम को जल्दबाजी में करने से बचें और सोच-समझकर निर्णय लें। आर्थिक…


    Spread the love

    Today Horoscope 18 March 2026 आज इन राशियों को होगा मुनाफा और नौकरी के बनेंगे योग,पढ़ें आज का राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love    मेष राशि-आज का दिन आपके लिए कामकाज के लिहाज से थोड़ा व्यस्त रहने वाला है। काम का दबाव अधिक रहेगा और कुछ विरोधी आपके कार्यों में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *