क्षेत्रपचायत बैठकमें सदस्यौ ने उठाये विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, खाद्य पूर्ति सहित अन्य समस्याएं

यमकेश्वर ब्लॉक प्रमुख आशा भट्ट की अध्यक्षता में आज यमकेश्वर विकासखण्ड सभागार में बीडीसी बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट, जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे सहित जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न अधिकारियों द्वारा बीडीसी बैठक में प्रतिभाग किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि बैठक में जो निर्देश दिए गए हैं उनका अनुपालन करना सुनिश्चित करें। कहा कि जिन-जिन विभागों में जो योजनाएं संचालित हैं उनकी जानकारी लोगों तक पहुंचाए तथा उन्हें योजनाओं से लाभाविन्त करें। इस दौरान उन्होंने समस्त जनप्रतिनिधियों को कहा कि क्षेत्र की जो भी समस्याएं हैं उसका प्रस्ताव बैठकों से 15 दिन पूर्व ब्लॉक को उपलब्ध कराए। जिससे उन समस्याओं पर बैठक में चर्चा कर निस्तारण किया जा सकेगा। बैठक में अधिकतर शिकायतें विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, खाद्य पूर्ति सहित अन्य समस्याएं रही। जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तत्काल समस्याओं का समाधान करें। <strong>क्षेत्रपचायत बैठकमें  सदस्यौ ने उठाये विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, खाद्य पूर्ति सहित अन्य समस्याएं</strong>
स्थानीय विधायक रेनू बिष्ट ने कहा कि जिन-जिन समस्याओं पर चर्चा की गई है उनका समय से पूर्व निस्तारण करें। जिससे क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। कहा कि समस्त अधिकारी अपने-अपने कार्यों का निरीक्षण भी करते रहें, जिससे कार्यों में तेजी लायी जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिस क्षेत्र में जो समस्या है उसका संज्ञान लेते हुए तत्काल समाधान करें। कहा कि अधिकारी व जनप्रतिनिधि समन्वय बनाकर कार्य करें। साथ ही कहा कि समस्त अधिकारी समय-समय पर आयोजित होने वाली ऐसी बैठकों में प्रतिभाग करें।
जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि मार्गों का कार्य गंभीरता पूर्वक करें तथा जहां-जहां मार्ग क्षतिग्रस्त हैं वहाँ जल्द पुस्ता लगवाना सुनिश्चित करें। जिससे आमजनमानस को परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने लोक निर्माण अधिकारी दुगड्डा व लैंसडाउन को निर्देशित किया कि मार्गों की गुणवत्ता को लेकर नियमित रूप से निरीक्षण करें। साथ ही उन्होंने जल संस्थान व जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पंचूर व फलदाकोट पम्पिंग योजना की जांच कर कार्यवाही पूर्ण करें। साथ ही उन्होंने कहा पाइप लाइनों को अंडरग्राउंड करना सुनिश्चित करें, जिससे बार-बार पाइप लाइन टूटने से बच सकेगी। इस दौरान उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी व शिक्षाधिकारी को निर्देशित किया कि क्षेत्रीय कार्यालयों में भी जल्द उपस्थिति हेतु बायोमेट्रिक की कार्यवाही प्रारम्भ करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन-जिन विभागों के क्षेत्र में जो कार्य चल रहे हैं उनका समय समय पर निरीक्षण करना सुनिश्चित करें।

और पढ़े  केदारनाथ धाम में बर्फबारी: बर्फ की सफेद चादर में लिपटी बाबा केदार की नगरी, अद्भुत नजारा देख श्रद्धालु उत्साहित
  • Related Posts

    उत्तरकाशी: केदारताल रेस्क्यू अभियान, हेलिकॉप्टर से चार शव मातली लाए गए, 4 लापता ट्रैकर्स की तलाश जारी

    केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ की तलाश में एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। बुधवार को अभियान के दौरान मिले चार शव हेलिकॉप्टर…

    केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन: UP की दो सगी बहनें भी हैं फंसी

    केदारताल ट्रैक पर हुए हिमस्खलन के बाद फंसे ट्रैकर्स में उत्तर प्रदेश के लखनऊ गायत्रीपुरम की दो सगी बहनें वर्तिका वर्मा व दीपिका वर्मा भी शामिल हैं। मंगलवार को उनके…