कल्पना सैनी को राज्यसभा का टिकट देकर भाजपा ने ओबीसी समाज का मान बढ़ाया है।

देहरादून –

कल्पना सैनी को राज्यसभा का टिकट देकर भाजपा ने ओबीसी समाज का मान बढ़ाया है। भाजपा ने यह सिद्ध कर दिया है कि पार्टी से जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं का यहां सदैव सम्मान होता है। रुड़की में ईदगाह चौक स्थित के होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा उत्तराखंड में राज्यसभा सीट पर भाजपा ने डॉ. कल्पना सैनी को टिकट देकर समस्त ओबीसी समाज का मान बढ़ाया है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओबीसी समाज के लिए जो कार्य किये हैं उसकी कल्पना भी नही की जा सकती थी। अपनी केबिनेट में 27 मंत्री ओबीसी समाज से लिये, नीट में 27 प्रतिशत का आरक्षण देने के साथ अनेक योजनाएं ओबीसी के लिए चलाई गई। कहा कि इससे सिद्ध होता है कि प्रधानमंत्री ने ओबीसी समाज का सदैव सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का आभार व्यक्त करते हैं। पूर्व राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी ने कहा कि सैनी समाज की मांग थी कि हमारा कोई प्रतिनिधित्व राज्यसभा और लोकसभा में नही था अब भाजपा संगठन ने इस मांग को पूरा किया तो वह प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं उन्होंने डॉ. कल्पना सैनी को राज्यसभा से प्रत्याशी बनाया। उन्हें प्रत्याशी घोषित नही किये जाने पर उन्होंने कहा कि वह पार्टी के फैंसले का स्वागत करते हैं और सभी एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे। पत्रकार वार्ता में प्रदेश महामंत्री किरण चौधरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप गिरी, जिलाध्यक्ष प्रदीप पाल, डॉ. नाथीराम सैनी, सचिन चौधरी आदि मौजूद रहे।

और पढ़े  उत्तराखंड: सदन से घर तक की दौड़, चांद के दीदार की होड़, 1 घंटे के भीतर विधानसभा परिसर में पसर गया सन्नाटा
  • Related Posts

    अधिवक्ता हत्याकांड का खुलासा: चारपाई के नीचे छिपाया शव, फिर कार से नदी में फेंका, महिला और उसका भाई गिरफ्तार

    बागेश्वर का चर्चित अधिवक्ता और पूर्व सभासद धीरेंद्र परिहार हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश करते हुए महिला आरोपी लता भंडारी…

    उत्तरकाशी: केदारताल रेस्क्यू अभियान, हेलिकॉप्टर से चार शव मातली लाए गए, 4 लापता ट्रैकर्स की तलाश जारी

    केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ की तलाश में एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। बुधवार को अभियान के दौरान मिले चार शव हेलिकॉप्टर…