politics in pakistan : अरे ये क्या आखिर क्यों प्रधानमंत्री को बोलना पड़ा में अपने कपड़े बेचकर भी सबको सस्ता आटा दूंगा, क्या है इसके पीछे की वजह..

Spread the love

politics in pakistan : अरे ये क्या प्रधानमंत्री को बोलना पड़ा में अपने कपड़े बेचकर भी सबको सस्ता आटा दूंगा, क्या है इसके पीछे की वजह..

भारी महंगाई को लेकर पाकिस्तान में सियासत तेज हो गई है। अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री व इमरान खान के खास महमूद खान को चेतावनी दी है। शरीफ ने कहा कि अगर सीएम खान ने अगले 24 घंटे में लोगों को सस्ता आटा मुहैया नहीं कराया तो वह अपने कपड़े बेचकर यह उपलब्ध कराएंगे।

पीएम ने रविवार को ठाकारा स्टेडियम में एक जनसभा को संबोधित करते कहा हुए, ‘मैं अपना वादा दोहराता हूं, मैं अपने कपड़े बेचूंगा और लोगों को सबसे सस्ता गेहूं का आटा उपलब्ध कराऊंगा।’ शरीफ ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर आरोप लगाया कि उन्होंने पाकिस्तान को अब तक की सबसे ज्यादा महंगाई और बेरोजगारी का तोहफा दिया है।

50 लाख मकान व एक करोड़ नौकरियां देने में विफल रहे इमरान
पूर्ववर्ती इमरान सरकार की निंदा करते हुए पाक पीएम ने कहा कि वह 50 लाख मकान और एक करोड़ नौकरियां देने के अपने वादे को पूरा करने में विफल रहे। उन्होंने देश को आर्थिक संकट में धकेला। पाकिस्तानी अखबार ‘डॉन’ के अनुसार रैली में पीएम शरीफ ने कहा, ‘मैं आपके सामने घोषणा करता हूं कि मैं अपना जीवन कुर्बान कर दूंगा, लेकिन देश को समृद्धि और विकास के रास्ते पर रखूंगा।’


Spread the love
और पढ़े  नेपाल- बालेन शाह ने खोली ‘वन-टू-वन’ डिप्लोमेसी की राह, सबसे पहले भारत के राजदूत से की मुलाकात
  • Related Posts

    व्हाइट हाउस से सबसे युवा प्रेस सचिव लेविट की विदाई,अब क्या होगी नई भूमिका?

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को (स्थानीय समय) घोषणा की कि व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट महीने के अंत में अपना पद छोड़ देंगी।…


    Spread the love

    कई राज्यों में मौसम की मार,18 अगस्त तक बारिश के आसार,भूस्खलन में कई मौतें, IMD अलर्ट में क्या?

    Spread the love

    Spread the loveदेश के कई राज्यों में लगातार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। मुंबई से हिमाचल प्रदेश और ओडिशा से जम्मू-कश्मीर तक कहीं भूस्खलन हुआ है तो कहीं…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *