Tikait : बेंगलुरु में किसान नेता राकेश टिकैत पर फेंकी स्याही, जमकर चली एक दूसरे पर कुर्सियां ।।

 बेंगलुरु में किसान नेता राकेश टिकैत के ऊपर स्याही फेंकी गई है। प्रेस वार्ता के दौरान धक्कामुक्की के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया। इसके बाद राकेश टिकैत के समर्थकों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई भी कर दी। वहीं इस घटना के बाद कार्यक्रम में जमकर एक दूसरे के ऊपर कुर्सियां फेंकी गईं। ताजा जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
बताया जा रहा है कि ये स्याही स्थानीय किसान नेता के चंद्रशेखर के समर्थकों ने फेंकी है। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि जब प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों ने टिकैत से पूछा कि किसान नेता चंद्रशेखर को लेकर आपका क्या कहना है। इसपर जवाब देते हुए टिकैत ने कहा कि हमारा उससे कोई लेना-देना नहीं है। बस इतना सुनते ही चंद्रशेखर के समर्थक भड़क गए और टिकैत पर स्याही फेंक दी।

स्थानीय मीडिया के अनुसार टिकैत पर स्याही फेंकने के बाद उनके समर्थकों ने शख्स को पकड़ लिया। इसके बाद द्रशेखर के समर्थक और राकेश टिकैत के समर्थक के बीच जमकर कुर्सियां चलने लगीं। दोनों ओर से हाथापाई की भी खबर है।

और पढ़े  जोधपुर में अग्निकांड: केमिकल फैक्टरी में आग लगने से कई हताहत, 14 घायल अस्पताल में भर्ती
  • Related Posts

    एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत का पहला स्वर्ण, 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में मिला रजत,कमलजीत-सुरुचि का कमाल

    एशियन गेम्स के छठे दिन यानी शुक्रवार को पदक मुकाबलों का रोमांच बढ़ने वाला है। भारत के लिए यह दिन काफी व्यस्त रहने वाला है और पदक तालिका में बढ़त…

    पश्चिम एशिया संघर्ष: होर्मुज खोलने और बातचीत के लिए ईरान का अमेरिका को प्रस्ताव

    ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को खत्म करने के लिए सात दिन की योजना पेश करने की बात कही है। न्यूयॉर्क टाइम्स…