उत्तराखंड : देह व्यापार का बड़ा खुलासा -जस्ट डायल व व्हाट्सएप पर तय होता था लड़कियो के जिस्म का सौदा, टूरिस्ट के पास ऐसे पहुचती थीं लड़कियां.

Spread the love

देह व्यापार गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने तीन पुरुषों और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दबोचे गए पुरुषों में दो हरियाणा और एक पश्चिम बंगाल का है, जबकि महिलाओं में एक दिल्ली और दूसरी यूपी के अलीगढ़ की रहने वाली है। पुलिस ने एक कार, एक एसयूवी समेत अन्य सामान भी बरामद किया है। गिरोह पर्यटकों को व्हाट्सएप और ऑनलाइन साइट जस्ट डायल से संपर्क कर शिकार बनाता था। पुलिस के मुताबिक, बरामद कारों से महिलाओं को ठिकाने तक पहुंचाया जाता था। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है। एसएसपी/डीआईजी जन्मेजय खंडूडी को शहर देह व्यापार की शिकायतें मिल रहीं थी। इस बाबत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून और एसओजी की टीम बनाकर रैकेट के भंडाफोड़ करने का जिम्मा सौंपा गया। दोनों टीमों को पता चला कि हरियाणा के कुछ लोग स्पा सर्विस के नाम पर देह व्यापार के लिए बाहरी राज्यों से महिलाओं को लाकर व्हाट्सएप और आनलाइन सेक्स रैकेट चला रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक (अपराध) बिशाखा अशोक भड़ाने के निर्देशन पर शनिवार की रात एएचटीयू टीम, पुलिस और एनजीओ इंपावरिंग पीपल के मुख्य कार्यकारी ज्ञानेंद्र कुमार के साथ भट्टा गांव के पास होटल में छापा मारकर ऑनलाइन स्पा सर्विस चलाने वाले तीन पुरुषों और दो महिलाओं को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
सभी आरोपियों के खिलाफ शहर कोतवाली में अनैतिक देह व्यापार निवारण में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से आपत्तिजनक सामग्री, टैबलेट और नकद धनराशि भी बरामद की है।
शहर कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया कि शहर के स्पा सेंटरों की समय-समय पर पुलिस द्वारा चेकिंग की जाती है, साथ ही स्पा संचालकों को हिदायत भी दी गई है। बताया कि गिरफ्तार सभी लोगों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
पर्यटकों को भेजते थे लड़कियों के फोटो
पुलिस के मुताबिक, मसूरी में आने वाले कई पर्यटकों को ऑनलाइन लड़कियों की फोटो भेजकर सौदा तय किया जाता था और ग्राहकों से गैंग आनलाइन पेमेंट लेता था। इसके बाद लड़कियों को कार और एसयूवी के माध्यम से तय स्थान पर भेजा जाता था

इनकी हुई गिरफ़्तारी
हरियाणा के जींद के बीबीपुर निवासी किशन, हरियाणा के जींद का अमरजीत, पश्चिम बंगाल प्रांत के मालदा के हबीबपुर निवासी स्वप्न मंडल, पश्चिमी दिल्ली के शकूरपुर सरस्वती विहार निवासी कंचन गुप्ता, यूपी के अलीगढ़ के सिकंदरपुर निवासी सुधा देवी।

और पढ़े  उत्तराखंड- पीएम मोदी का रोड-शो,एलिवेटेड रोड पर PM का रोड शो जारी, फूल बरसा कर स्वागत कर रहे तैयार लोग

Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे- सबसे अधिक चर्चा में रहा वन्यजीवों के दृष्टिगत बना अंडरपास, जानिए खूबियां

    Spread the love

    Spread the love213 किमी देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे तैयार हुआ है, इसमें सबसे अधिक चर्चा वन्यजीवों के दृष्टिगत बने अंडरपास को लेकर भी हुई। कैसे जैव विविधता का ख्याल रखते हुए…


    Spread the love

    उत्तराखंड- पीएम मोदी का रोड-शो,एलिवेटेड रोड पर PM का रोड शो जारी, फूल बरसा कर स्वागत कर रहे तैयार लोग

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *