Uttarakhand : अब भाजपा के हुए कर्नल अजय कोठियाल, मुख्यमंत्री की मौजूदगी में थामा भाजपा का दामन |

अजय कोठियाल मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। उन्होंने हाल ही में आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया था। उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी और वरिष्ठ नेता मदन कौशिक की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

कर्नल अजय कोठियाल और पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय के बाद तीन सौ से अधिक पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया था। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भेजे गए इस्तीफे में पदाधिकारियों ने वर्तमान में जिस तरह से संगठन काम रहा है। उससे ऐसा लगता है कि उत्तराखंड में आप का कोई भविष्य नहीं है।

अपने इस्तीफे को लेकर उन्होंने कहा था कि त्यागपत्र पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बुद्धिजीवियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए दिया है। कोठियाल के बाद आम आदमी पार्टी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय ने भी इस्तीफा दे दिया है।
अजय कोठियाल का परिचय
नाम – अजय कोठियाल
जन्म – गुरदासपुर, पैतृक गांव- ग्राम चौंफा, जिला टिहरी गढ़वाल
वर्तमान निवास – बसंत विहार देहरादून
जन्म तिथि – 26 फरवरी, 1968
शिक्षा – सेंट जोजेफ देहरादून, डीएवी पीजी कॉलेज से स्नातक
उपलब्धियां – दो बार के एवरेस्ट विजेता, एवरेस्ट अभियान का नेतृत्व किया, केदारनाथ पुनर्निर्माण में सक्रिय भूूमिका, नंदा देवी राजजात 2014 का संचालन, सेना के कई अभियानों को अंजाम दिया, यूथ फाउंडेशन के जरिए युवाओं को जोड़ा।

और पढ़े  श्रीनगर: तरुली गांव में घास लेने जंगल गई महिला को गुलदार ने मार डाला, महिलाओं के शोर मचाने पर भागा
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…