नैनीताल मित्र पुलिस बनी भगवान का रूप, भटकी हुई महिला को सकुशल घर वापस पहुंचाया..

आज दोपहर में एक महिला अपने दो बच्चों को लेकर भूखी प्यासी अवस्था में कोतवाली हल्द्वानी पहुंचीऔर मदद के लिए गुहार लगाई। महिला ने बताया कि वह दिल्ली से अलीगढ़ अपने ससुराल जा रही थी। लेकिन पढ़ी लिखी न होने के कारण वह गलत गाड़ी में बैठकर हल्द्वानी पहुंच गई। रूपये न होने के कारण भूख के मारे दर दर भटकती हुई वह कोतवाली हल्द्वानी आ पहुंची। उसके पास घर वापस जाने को किराया मात्र भी नही था। महिला की परिस्थिति देख प्रभारी निरीक्षक श्री हरेंद्र चौधरी एवम् उनके स्टाफ द्वारा महिला और उसके बच्चों को खाना खिलाया गया। फिर रोडवेज से अलीगढ़ का टिकट बना कर महिला के परिजनों को सूचित करके बस में बैठाकर उन्हें अलीगढ़ सकुशल रवाना किया गया।

और पढ़े  मसूरी: ऐतिहासिक विरासत से जुड़ेगा मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल, डीएम ने दिए निर्देश, इस बार है खास तैयारी
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…