Rahul Gandhi : राहुल गाँधी के बिगड़े बोल – भाजपा ने अभी चारों तरफ छिड़क रखा है केरोसिन अच्छी स्थिति में नहीं भारत||

राहुल गांधी लंदन के कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में आइडियाज फॉर इंडिया सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने शुक्रवार को एक साक्षात्कार भी दिया जिसमें उन्होंने कांग्रेस की हार की वजह बताई तो साथ में भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बताया कि आखिर कांग्रेस क्यों हार रही है और भाजपा क्यों हर चुनाव में सफल हो रही है?

देश में केरोसिन छिड़क दिया है : राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भारत अभी अच्छी स्थिति में नहीं है। भाजपा ने पूरे देश में केरोसिन छिड़क दिया है। आपको एक चिंगारी चाहिए और हम बड़ी मुसीबत में पड़ जाएंगे। मुझे लगता है कि यह विपक्ष, कांग्रेस की भी जिम्मेदारी है जो लोग, समुदायों, राज्यों और धर्मों को एक साथ लाती है। हमें इस तापमान को ठंडा करने की ज़रूरत है क्योंकि अगर यह तापमान ठंडा नहीं हुआ तो चीजें गलत हो सकती हैं।

राहुल ने कांग्रेस की हार बताई की वजह
कार्यक्रम के दौरान जब राहुल गांधी से जब पूछा गया कि भाजपा चुनाव क्यों जीत रही है? कांग्रेस क्यों हार रही है? तो इसके जवाब में राहुल ने कहा कि ध्रुवीकरण और मीडिया का कुल प्रभुत्व ने भाजपा को फायदा पहुंचाया है। इसके अलावा आरएसएस ने एक ऐसी संरचना का निर्माण किया है जो बड़े पैमाने पर प्रवेश कर चुकी है। विपक्षी दलों और कांग्रेस को इस तरह के ढांचे का निर्माण करने की जरूरत है। राहुल ने कहा कि हमें और अधिक आक्रामक रूप से उन 60-70% लोगों के पास जाने की जरूरत है, जो भाजपा को वोट नहीं देते हैं और हमें इसे एक साथ करने की जरूरत है।

और पढ़े  हमारे आंतरिक मामलों में दखल न दें, संयुक्त राष्ट्र को भारत का जवाब, कहा- दुनिया के प्रदर्शनों पर ध्यान दें
  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…