नैनीताल / हल्द्वानी : बीती रात आंधी तूफान ने जमकर मचाई तबाही, 1 की मौत, 5 घायल पढ़े कहां क्या हुआ।।

नैनीताल / हल्द्वानी : बीती रात आंधी तूफान ने जमकर मचाई तबाही, 1 की मौत, 5 घायल पढ़े कहां क्या हुआ।।

सोमवार रात करीब नौ बजे आई तेज आंधी तूफान ने जिले में व्यापक तबाही मचाई है। सैकड़ों पेड़ धराशायी हो गए। बिजली के पोल टूटने से जिलेभर में बिजली व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो गई। कई इलाकों में रातभर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई। आम, लीची और सब्जियों को व्यापक नुकसान हुआ है। वाहन में पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि अलग-अलग घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। समाचार लिखे जाने तक जिले के दूरस्थ पर्वतीय इलाकों में हुए नुकसान की जानकारी नहीं मिल पाई थी। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 27 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी तूफान आया। आंधी तूफान के दौरान करीब 7 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।
रामपुर रोड पर देवलचौड़ के समीप बाइक सवार एक प्रशिक्षु डाक्टर गिरकर घायल हो गए। बिजली पोलों पर पेड़ों के गिरने से समूचे शहर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कैंसर हॉस्पिटल के समीप रोड पर एक पेड़ गिर गया। हीरानगर की तरफ सीधे जाने वाला मार्ग बाधित हो गया। रामपुर रोड पर पेड़ और बरेली रोड मेडिकल कालेज गेट पर पेड़ का एक हिस्सा टूटकर गिर पड़ा। कई साइनबोर्ड उड़कर सड़क पर आ गए। जिला उद्योग केंद्र मार्ग पर करीब 20 फीट कच्ची दीवार ढह गई। देवलचौड़ के समीप राजकीय मेडिकल कालेज में एमबीबीएस के एक छात्र की बाइक आंधी के चलते अनियंत्रित हो गई। प्रशिक्षु डॉक्टर गिरकर घायल हो गए। तेज आंधी ने राहगीर जहां तहां फंस गए। शहर में मुखानी, स्टेडियम रोड, नैनीताल रोड, पटेल चौक समेत तमाम इलाकों में जलभराव से मुश्किलें हुईँ। नगर-निगम के कई नाले-नाली चोक होने की वजह से सड़कों पर काफी पानी भी बहने लगा। 
कई स्थानों पर हाईवे पर पेड़ गिरे हैं। दो मकानों के ऊपर भी पेड़ गिरा है। टांडा मल्लू, बसई, हल्दुआ में हाईवे पर पेड़ गिरने से जाम लग गया। चोरपानी में मधु ठाकुर और अशरफ अंसारी के मकान के ऊपर एक पेड़ गिर गया।
कालाढूंगी में टवेरा में पेड़ गिरने से चालक की मौत
कालाढूंगी में टवेरा कार के ऊपर तुन का भारीभरकम पेड़ गिरने से वाहन चालक की मौत हो गई। मृत चालक बजून निवासी बताया जा रहा है हालांकि उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। एक किमी क्षेत्र में 20 पेड़ गिर गए हैं। आम और लीची की फसल चौपट हो गई है। थानाध्यक्ष राजवीर सिंह मौके पर जुटे रहे। लोनिवि, बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं आए।
कार पर गिरा पेड़, यातायात बाधित
नैनीताल में आंधी तूफान से शहर में कई जगह पेड़ गिरने से बिजली गुल हो गई। तल्लीताल में कार के ऊपर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। चालक कार में सवार नहीं होने बच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल टीम ने सड़क पर गिरे पेड़ को काटकर यातायात सुचारु किया। पेड़ गिरने से नगर में एक छत उड़ने की सूचना है। 
पिछले 10 दिनों से भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली गुल होने से लोग परेशान हैं। तीसरी बार आंधी तूफान से पेड़ गिरे और बिजली लाइनें ध्वस्त हो गईं। लगातार बिजली गुल होने से लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ रही है

और पढ़े  देहरादून: अभिनेत्री उर्मिला सनावर की बढ़ी मुश्किल, एक और केस दर्ज, राज्यपाल दुष्यंत गौतम पर टिप्पणी का मामला
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…