PM modi in nepal – प्रधानमंत्री मोदी पहुचे नेपाल हुआ भव्य स्वागत, दोनों देश करेंगे 7 समझौतों पर हस्ताक्षर..

मोदी आज नेपाल यात्रा पर हैं। वह गौतम बुद्ध के जन्मस्थान लुंबिनी का दौरा करेंगे। साथ ही नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के साथ बैठक करेंगे।पीएम मोदी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बौद्ध संस्कृति और विरासत केंद्र की आधारशिला रखने के लिए आयोजित समारोह में भाग लेंगे। सूत्रों के मुताबिक, पीएम 3.30 बजे तक नेपाल में रहेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लुंबिनी यात्रा के दौरान बौद्ध संस्कृति और विरासत केंद्र की नींव रखी। इस दौरान उन्होंने बौद्ध भिक्षुओं के साथ जप भी किया। इस दौरान नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा भी उनके साथ मौजूद रहे।
एक दिवसीय दौरे पर नेपाल पहुंचे पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा-नेपाल के लोगों की बीच आकर बहुत खुशी हुई। इस दौरान उन्होंने नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा को भव्य स्वागत के लिए धन्यवाद कहा।
महामाया मंदिर पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लुंबिनी पहुंच चुके हैं। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर लुंबिनी पहुंचे पीएम मोदी ने सबसे पहले मायादेवी के दर्शन किए। इस दौरान पीएम मोदी के साथ नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और उनकी पत्नी मौजूद रहीं।

और पढ़े  ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका- मध्यावधि चुनाव से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति का बैन निरस्त, डाक मतपत्र मामले में क्या निर्णय?
  • Related Posts

    साइनस: बंद नाक ने सांस लेना कर दिया था मुश्किल, दवाएं भी हो रही थीं बेअसर, फिर आई सामने हैरान करने वाली वजह

    बंद नाक, खांसी या रात को सांस लेने में परेशानी होना काफी आम समस्या है। मौसम बदलते ही ज्यादातर लोगों को ये दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। कुछ लोगों को…

    भारतीय युद्धपोत से भिड़ा पाकिस्तानी जहाज: दिल्ली से लेकर इस्लामाबाद तक हलचल, भारत ने पाक राजनियक को किया तलब

    अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र के भीतर भारतीय नौसेना के एक जहाज और पाकिस्तानी नौसेना के पोत की टक्कर के बाद भारत ने पाकिस्तान के प्रभारी राजनयिक को तलब कर…