कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर पुलिस ने बरती सख्ती, हल्दूचौड़ पुलिस के साथ सीओ उतरे सड़को पर

Spread the love

मोटाहल्दू। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के चलते हल्दूचौड़ चौकी पुलिस ने कोविड कर्फ्यू के दौरान बाहर निकले लोगों के चालान काटे। इस दौरान पुलिस ने सड़कों पर घूम रहे लोगो को फटकार कर दौड़ाया।

मोटाहल्दू चौराहे के पास पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दुकानदारों के अलावा वाहन चालकों और कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले लोगों से जुर्माना वसूला गया। अचानक हुई पुलिस की कार्रवाई से लोगों में अफरातफरी मच गई। हल्दूचौड़ पुलिस चौकी के उपनिरीक्षक कामित जोशी पुलिस टीम के साथ मोटाहल्दू मुख्य चौराहे पर वाहनों की चैकिंग कर रहे थे, और सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस के बारे में लोगो को बताकर जागरूक कर रहे थे और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्यवाही भी की गई। हल्दूचौड़ पुलिस हाइवे पर चैकिंग कर ही रही थी तभी लालकुंआ सीओ प्रमोद शाह भी मौके पर पहुँच गए, उन्होंने भी कर्फ़्यू के नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए लगभग, 35 लोगो के नगत व कोर्ट चालान किये। वही एक मोटरसाइकिल को भी सीज किया गया।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- दून अस्पताल की पहली मंजिल पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पंजीकरण के दाैरान हुई घटना
  • Related Posts

    देहरादून- मकान पर छापा, देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 2 संचालक सहित तीन गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveएंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने चकराता रोड स्थित गांधी नगर क्षेत्र में एक मकान पर छापा मार देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके…


    Spread the love

    उत्तराखंड- बदरी-केदार मंदिर समिति के अधीन सभी मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveबदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समेत बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधीन आने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *