मौसम अपडेट ÷पहाडी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी व बारिश का अनुमान

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और थंडर स्टार्म गतिविधियों के सक्रिय होने से मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम का मिजाज बदल रहा है। वहीं गुरुवार को राजधानी देहरादून में सुबह से ही हल्की बूंदाबांदी होती रही। जिसके बाद धूप निकल आई। राज्य के अन्य इलाकों में फिलहाल बादल छाए हुए हैं।
बुधवार को राजधानी दून व आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। कुछ इलाकों में ओले भी पड़े। वहीं पर्वतीय इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी भी हुई।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में राज्य के पर्वतीय इलाकों में बारिश के साथ ही बर्फबारी के आसार हैं। बुधवार को मैदानी क्षेत्रों में राजधानी दून व आसपास के इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे। दोपहर तीन बजे अचानक काले बादल बरसने लगे। कई इलाकों में ओले भी गिरे।

और पढ़े  हल्द्वानी: CM धामी बोले- मौलवी-मौलाना से नहीं डरती भाजपा सरकार, धर्मांतरण-जिहाद पर कसा शिकंजा
  • Related Posts

    पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

          दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता…

    गड़बड़- उत्तराखंड में तबादलों के लिए शिक्षिकाएं ले रहीं कागजी तलाक, मामलों के खुलासे पर बैठी जांच

    शिक्षा विभाग में सुगम क्षेत्रों में तबादला पाने के लिए शिक्षिकाएं कागजी तलाक का सहारा ले रही हैं। यह मनचाही तैनाती पाने का तरीका है। हाल ही में हुए 1500…