कोरोना संक्रमण भारत का योगदान सबसे अधिक रहा है , मरने वालों का आंकड़ा 4,127 पार

Spread the love

2 दिन तक कम मामले आने के बाद बुधवार को कोरोना संक्रमण के मामलों ने दोबारा 362389 का आंकड़ा पार किया। मौत का आंकड़ा भी लगातार दूसरे दिन 4127 के ऊपर बरकरार रहा।

बुधवार को देश में कुल 3,62,389 मामले सामने आए। इस दौरान 4,127 लोगों की मौत हुई। डब्ल्यूएचओ के आंकड़े बताते हैं कि कोरोना संक्रमण मामले में लगातार तीसरे दिन वैश्विक रूप से भारत का योगदान सबसे अधिक रहा
10 मई से भारत में आए संक्रमण के मामले दुनिया के कुल मामलों का 50 फीसदी रहे हैं। इसका अर्थ है कि दुनिया में आए कुल मामलों के मुकाबले भारत में सामने आ रहे मामले अधिक हैं। साथ ही पिछले तीन दिन के आंकड़े बता रहे हैं कि दुनिया में हो रहीं कुल मौतों में से एक तिहाई भारत में हो रही हैं। 

मौजूदा आंकड़े बताते हैं कि मौजूदा समय में कुल संक्रमण और मौतों के मामले में भारत सबसे ऊपर है। दूसरे देशों के मुकाबले भारत में मामले करीब 5 गुना अधिक हैं। संक्रमण के मामले में ब्राजील  दूसरे नंबर पर है और बीते 24 घंटे में यहां कुल 25,200 मामले सामने आए हैं। वहीं तीसरे नंबर पर अमेरिका है जहां 22,261 केस दर्ज किए गए। फ्रांस और ईरान में करीब 18000 मामले सामने आए हैं। 

भारत में लगातार दूसरे दिन मौत का आंकड़ा चार हजार से ऊपर रहा जबकि दुनिया के किसी भी देश में ये आंकड़ा 1000 से ऊपर नहीं गया।


Spread the love
और पढ़े  2026 सावन सोमवार: आज सावन का पहला सोमवार, जानें पूजा मुहूर्त और शिवलिंग पर क्या चढ़ाना होगा शुभ
  • Related Posts

    Shooting- अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में अंधाधुंध गोलीबारी, कई लोगों की मौत, एक घायल का इलाज जारी

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना राज्य के कैसवेल काउंटी में बुधवार सुबह एक घर में हुई अंधाधुंध गोलीबारी में कई लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके…


    Spread the love

    पीओके में चुनाव: विरोध और बहिष्कार की अपील के बावजूद नवाज शरीफ की पार्टी PMLN को बढ़त

    Spread the love

    Spread the loveपाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) की विधानसभा के चुनाव में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने बड़ी बढ़त हासिल कर ली है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *