उत्तरकाशी : गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां गंगा की पूजा अर्चना कर देश एवं प्रदेश की कुशलता के लिए मां गंगा से प्रार्थना की।

उत्तरकाशी : गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की शुरुआत हो गई हैं। अक्षय तृतीया के अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोल दिए गए। गंगोत्री धाम के कपाट शुभ मुहुर्त सुबह 11.15 बजे खुल गए। यमुनोत्री धाम के कपाट भी शुभ मुहुर्त पर12.15 बजे खुले। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। इस मौके पर गंगोत्री धाम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। सीएम धामी ने मां गंगा की पूजा अर्चना कर देश एवं प्रदेश की कुशलता के लिए मां गंगा से प्रार्थना की।
आपको बता दें कि पिछले 2 साल के दौरान काल में तमाम प्रतिबंध लगाए गए थे लेकिन इस बार सभी प्रतिबंधों को समाप्त कर श्रद्धालुओं को सरकार ने बड़ी राहत दी है। अब दो साल के अंतराल के बाद भक्तों को इंतजार खत्म हो गया है। इस बार चार धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन श्रद्धालुओं का रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है चारों धामों में यात्रियों की संख्या भी निर्धारित की गई है। हालांकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि श्रद्धालुओं की अधिक संख्या होगी तो उसके बारे में विचार करेंगे।

बाइट – पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

और पढ़े  बदरीनाथ पहुंचे मुख्यमंत्री धामी: की बदरी विशाल की पूजा अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों को देखा, महोत्सव में की शिरकत
  • Related Posts

    विश्व आयुर्वेद दिवस: हरिद्वार में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का शुभारंभ, CM धामी-आज ऐतिहासिक दिन

    हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि वेलनेस योगग्राम में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन किया। विश्व आयुर्वेद दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में योग गुरु और…

    रुद्रप्रयाग: पोखरी मोटर मार्ग पर भीषण हादसा, वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत, 55 वर्षीय बाइक सवार की मौत

    रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी डाट पुल के समीप बुधवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी…