चंपावत उपचुनाव : सीएम धामी करेंगे 9 मई को नामांकन, कांग्रेस में प्रत्याशी को लेकर अभी खींचतान जारी ।

सीएम धामी चंपावत उपचुनाव में नौ मई को नामांकन कराएंगे। चंपावत सीट से भाजपा के मुख्य चुनाव संयोजक और पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नौ मई को भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराएंगे। इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों ने तैयारी तेज कर दी है। 
चंपावत सीट में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि पूर्व विधायक गहतोड़ी ने बताया कि सीएम नौ मई को नामांकन करेंगे। नामांकन में सभी मंडलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। गहतोड़ी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ही नहीं, आम लोग भी मुख्यमंत्री को रिकार्ड वोटों से विजयी बनाने के लिए जुटे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रत्याशी खड़ा न कर नई नजीर पेश करने की सभी दलों से अपील की है।
उन्होंने कहा कि सीएम के क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने से इलाके में विकास की नई इबारत रची जाएगी। चंपावत उपचुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हुई। पहले दिन चार नामांकन पत्र बिके। निर्वाचन अधिकारी हिमांशु कफल्टिया ने कहा कि बुधवार को भाजपा ने नामांकन पत्रों के चार सैट खरीदे। नामांकन पत्र 11 मई तक जमा किए जा सकेंगे।

और पढ़े  उत्तराखंड: चमोली की बेटी भागीरथी ने बढ़ाया मान, हैदराबाद में आयोजित मैराथन की 42 किमी की दौड़ में जीता रजत पदक
  • Related Posts

    पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

          दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता…

    गड़बड़- उत्तराखंड में तबादलों के लिए शिक्षिकाएं ले रहीं कागजी तलाक, मामलों के खुलासे पर बैठी जांच

    शिक्षा विभाग में सुगम क्षेत्रों में तबादला पाने के लिए शिक्षिकाएं कागजी तलाक का सहारा ले रही हैं। यह मनचाही तैनाती पाने का तरीका है। हाल ही में हुए 1500…