आम जनता पर पड़ी एक और महंगाई की मार, LPG सिलेंडर के दामों में 100 रुपए से अधिक तक बड़ी कीमतें।

बढ़ती महंगाई से परेशान लोगों को एक और झटका लगा है। दरअसल, कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज यानी एक मई से 100 रुपये से अधिक का इजाफा हो गया है। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को अभी राहत मिली हुई है। बता दें कि पिछले महीने यानी एक अप्रैल को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 250 रुपये का इजाफा हुआ था। 

14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की क्या है कीमत  

वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 949.5 रुपये है। इसके अलावा कोलकाता में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 976 रुपये, मुंबई में 949.50 रुपये और चेन्नई में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत अब 965.50 रुपये है। वहीं, लखनऊ में घरेलू रसोई गैस की कीमत 987.50 रुपये है, जबकि पटना में 14.2 किलो के रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1039.5 रुपये है। क्या है कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत- आज से यानी 1 मई से कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा हो गया।

और पढ़े  ईरान का पलटवार: IRGC ने जॉर्डन में दागीं मिसाइलें, US सैनिकों ने हेगसेथ को ईरान के साथ लंबी जंग से आगाह किया
  • Related Posts

    SIR: उत्तराखंड-हरियाणा समेत कई राज्यों में बढ़ी अंतिम मतदाता सूची की तारीख, जानें कहां कितना बदला शेड्यूल

    विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तीसरे चरण में शामिल कई राज्यों ने अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने की तारीख आगे बढ़ा दी है। अलग-अलग कारणों का हवाला देते हुए राज्यों…

    नेपाल त्रासदी: लोग पुतलों का कर रहे अंतिम संस्कार? श्मशान स्थलों पर भारी भीड़

    नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा और उससे हुए विनाश को एक हफ्ता बीत चुका है। ऐसे में लापता लोगों के परिजनों की आस भी अब टूट रही है। यही वजह…