नहीं दिखा चांद : देशभर में 3 को मनाई जाएगी ईद-उल-फितर, बाजारों में जमकर दिख रही भीड़।।

देश के दूसरे हिस्सों में रविवार शाम को ईद-उल-फितर का चांद नजर नहीं आया। देर शाम दिल्ली की जामा मस्जिद के नायब इमाम सैयद शाबान बुखारी ने ऐलान किया कि देशभर में ईद-उल-फितर मंगलवार को मनाई जाएगी। माना जा रहा था कि रविवार को शायद चांद के दीदार हो जाएंगे और सोमवार को ईद मनाई जाएगी। रविवार को वीकएंड होने की वजह से पुरानी दिल्ली के बाजार खरीदारों की भीड़ से पटे रहे। लोगों ने जमकर सेवई, टोपी, इत्र, ड्राइफ्रूट, कुर्ता पजामा व अन्य सामान खरीदा। राजधानी के बाकी मुस्लिम बाहुल्य इलाकों का भी यही हाल रहा।
कोरोना की वजह से पिछले दो साल रमजान के महीना लगभग फीका ही रहा। पाबंदियों की वजह से बाजार बंद रहे। लेकिन इस साल बाजारों में पिछले सालों की तरह रौनक रही। पूरे ही माह लोगों ने पुरानी दिल्ली में अलग-अलग तरह के जायकों का लुत्फ उठाया। रमजान के महीने में कुछ ऐसे व्यंजन बनाए जाते हैं जो सिर्फ पूरे साल इसी माह में देखने को मिलते हैं। दिल्ली-एनसीआर के अलावा दूर-दूर से लोग इन खानों का लुत्फ उठाने के लिए आते हैं।

और पढ़े  AI के बाद अब रोबोट की बारी, 2050 तक दुनिया में हो सकते हैं एक अरब ह्यूमनॉइड रोबोट!
  • Related Posts

    अमेरिका: मीडिया संस्थानों से टकराव के बीच व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया ‘ट्रंप टीवी’

    व्हाइट हाउस ने सोमवार को ‘ट्रंप टीवी: द एसेंशियल्स स्टेशन’ लॉन्च किया। यह 24/7 चलने वाला डिजिटल वीडियो स्ट्रीम है जिसमें प्रशासन की घोषणाएं, राष्ट्रपति के बयान और अन्य कंटेंट…

    ईरान पर अमेरिका का बड़ा वार: 23 सितंबर से दुनियाभर में एयरलाइंस पर रोक, तेहरान ने दी हमले की चेतावनी

    अमेरिका ने ईरान के विमानन क्षेत्र के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई का एलान किया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने चेतावनी दी है कि 23 सितंबर…