1 May Today Horoscope -: ये 5 राशि वालों के लिए आज महीने का पहला दिन रहेगा बहुत शुभ, सावधानी बरते इन राशियों के लोग।।

दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। 

मेष राशि -मन में नकारात्‍मक ऊर्जा का प्रवेश रहेगा। नकारात्‍मकता की वजह से मन को परेशान करके रखेंगे। बच्‍चों की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित रहेगा लेकिन धन का आवक बना रहेगा। हरी वस्‍तु का दान करें।

वृषभ राशि -बाहरी सम्‍बन्‍धों में थोड़ी सी खटास पड़ सकती है। जो लोग व्‍यवसायिक तौर पर जुड़े हैं, उनसे साथ थोड़ी खटास हो सकती है लेकिन आप सही समय पर सही निर्णय ले लेंगे। व्‍यवसायिक स्थिति ठीक रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य भी ठीक है। प्रेम और संतान की स्थिति भी ठीक है। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

मिथुन राशि -धन का आवक बढ़ेगा लेकिन मन थोड़ा सा खिन्‍न रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम और संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। व्‍यवसायिक दृष्टिकोण से भी धीरे-धीरे चीजें सुधर रही हैं। लाल वस्‍तु का दान करें।

और पढ़े  Today Horoscope 01 September 2026 आज इस राशि के जातकों को रहना होगा सावधान, छोटी लापरवाही बढ़ा सकती है आपकी परेशानी, पढ़ें आज का अपना दैनिक राशिफल।

कर्क राशि -स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। व्‍यवसायिक कुछ नुकसान संभव है। राजनीतिक तू-तू, मैं-मैं के शिकार हो सकते हैं। कोर्ट-कचरही में हार की आशंका है। प्रेम और संतान की स्थिति भी बहुत अच्‍छी नहीं है। थोड़ा सा मध्‍यम समय ये कहा जाएगा। काली वस्‍तु का दान करें। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

सिंह राशि -अपमानित होने का भय दिखाई दे रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की भी बहुत अच्‍छी स्थिति नहीं है। व्‍यापारिक सफलता मिलती रहेगी। काली वस्‍तु का दान करें।

कन्‍या राशि – चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। वाहन धीरे चलाएं। किसी भी तरह का रिस्‍क न लें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम, संतान, व्‍यापार सब अच्‍छा रहेगा। हरी वस्‍तु पास रखें। लाल वस्‍तु का दान करें।

तुला राशि -जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। विपरीत लिंगी सम्‍बन्‍धों में कोई रिस्‍क न लें। उंगली उठ सकती है आपकी इमेज पर। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है क्‍योंकि उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। प्रेम और संतान ठीक-ठाक है। प्रेम थोड़ा मुश्किल में पड़ सकता है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही समय है लेकिन नई शुरुआत न करें। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

वृश्चिक राशि -विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा लेकिन डिस्‍टर्ब रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर भी परेशान रहेंगे। पैरों में चोट न लगे ध्‍यान रखें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चलेंगे। काली वस्‍तु का दान करें। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें।

धनु राशि -बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। विद्यार्थियों के लिए अशुभ समय है। कोई नई शुरुआत न करें। पढ़ने-लिखने में मन लगाने की कोशिश करें। हालांकि थोड़ी खिन्‍नता के शिकार होंगे। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की स्थिति आ सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार मध्‍यम दिख रहा है। काली वस्‍तु का दान करते रहें।

और पढ़े  Today Horoscope 03 September 2026 आज इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, नौकरी-कारोबार में मिलेंगे नए , पढ़ें आज का अपना राशिफल।

मकर राशि -घर में नकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा। भौतिक सुख-संपदा में कुछ खराबी, दूरी का अनुभव करेंगे। घरेलू सुख बाधित रहेगा। मां का स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य आपका भी मध्‍यम है। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चलते रहें। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ राशि -व्‍यवसाय में खलल पड़ सकती है। अपनों के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। आपको भी नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। व्‍यवसाय मध्‍यम, संतान और प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से मध्‍यम और स्‍वास्‍थ्‍य भी मध्‍यम दिख रहा है। काली वस्‍तु का दान करें।

मीन राशि -वाणी अनियंत्रित न होने पाए। पूंजी निवेश अभी न करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की स्थिति है या कोई नकारात्‍मक बात परेशान करेगी। संतान की सेहत पर ध्‍यान दें। व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। काली वस्‍तु का दान करें। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करें। अच्‍छा होगा।

  • Related Posts

    Today Horoscope 03 September 2026 आज इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, नौकरी-कारोबार में मिलेंगे नए , पढ़ें आज का अपना राशिफल।

      मेष-आज किस्मत जैसे आपके अधूरे सपनों की फाइल खोलकर उन्हें पूरा करने के मूड में है। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे तो मन खुशी से भर उठेगा।…

    Today Horoscope 02 September 2026 आज इन 3 राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें आज का राशिफल।

      मेष राशि-आज का दिन उपलब्धियों की नई कहानी लिख सकता है। लंबे समय से अटका कोई जरूरी काम आखिरकार पूरा होने से मन को बड़ी राहत मिलेगी। परिवार में…