प्रधानमंत्री गुरुवार को लाल किले से करेंगे संबोधन : – 21 अप्रैल को सिख गुरु तेग बहादुर का 400वां प्रकाश पर्व , पीएम देश को करेंगे संबोधित।

सिख गुरु तेग बहादुर का 400वां प्रकाश पर्व 21 अप्रैल को है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। संस्कृति मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। इससे पहले पीएम मोदी स्वतंत्रता दिवस से इतर 21 अक्तूबर 2018 को भी लाल किले से देश को संबोधित कर चुके हैं। दरअसल, तब  केंद्र सरकार ने आजाद हिंद फौज के 75 वर्ष पूरे होने पर लाल किले पर आयोजन किया था।
केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने बताया कि सिख गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व के मौके पर लाल किले में दो दिनों तक विशाल समागम होगा। इस दौरान कई कार्यक्रम जैसे लाईट एंड साउंड शो, कीर्तन आदि होंगे। कार्यक्रम के पहले दिन 20 अप्रैल को गृहमंत्री अमित शाह समागम का शुभारंभ करेंगे। 
केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने बताया कि कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को लाल किले में सिख गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व में हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री एक डाक टिकट और एक सिक्का भी जारी करेंगे। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने बताया कि गुरु तेग़ बहादुर के बलिदान की गाथा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भारत सरकार इस पर्व का आयोजन कर रही है।

गौरतलब है कि इस अवसर पर 20 और 21 अप्रैल को लाल किले में विशाल समागम होगा। जिसकी तैयारियां जोरो-शोरों से की जा रही हैं। 

और पढ़े  दिल्ली: हिन्दू कॉलेज में दाखिले की कथित धांधली का मामला राष्ट्रपति भवन तक पहुंचा, वहां से शिक्षा मंत्रालय
  • Related Posts

    चलो दिल्ली- आज रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक का हल्लाबोल,ज्ञानेश कुमार को हटाने पर जोर

    रामलीला मैदान में आज विपक्षी खेमे के अधिकांश राजनीतिक दल जुटने वाले हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग कर रहे विपक्षी दलों में कांग्रेस, ममता…

    मौसम ए हाल:- चक्रवात अर्नब अब बेअसर,नवंबर में नहीं होगा सर्दी का अहसास, सामान्य से ऊपर रहेगा पारा

    चक्रवात अर्नब के कारण मूसलाधार बारिश की वजह से भले अभी तापमान में नरमी दिखाई दे रही है, लेकिन रविवार से शुरू हो रहे नवंबर माह में ऐसा नहीं रहने…