हरिद्वार :- कुट्टू का आटा खाने से फूड प्वॉइजनिंग का मामला अस्पताल में भर्ती कराए गए 78 मरीज।।

हरिद्वार जिले में नवरात्रि पर कुट्टू का आटा खाने से लोगों के बीमार होने की खबर सामने आई है। नवरात्रि पर्व पर कुट्टू का आटा भारी मात्रा बिकता है। इसके खरीदारों की भारी संख्या होते है, लेकिन इस दौरान खाद्य सामग्री में मिलावट की खबरें भी सामने आती  हैं। 
नवरात्रि में कुट्टू का आटा खाने से लोगों में फूड प्वाइजनिंग की शिकायत आई है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 78 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया गया है। पिछले साल की तुलना में इस बार फूड प्वॉइजनिंग के ज्यादा मामले सामने आए हैं। वही श्यामपुर गांव के पास भी परिचालक लोग फूड प्वॉइजनिंग के शिकार हुए हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ चंदन मिश्रा का कहना है कि मरीजों को उपचार देना शुरू कर दिया गया है। कुछ की हालात ज्यादा खराब है। समय पर इलाज शुरू कर दिया गया है। जिससे मरीजों को जल्द राहत मिल सकेगी। 

और पढ़े  करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…