मोटाहल्दू : 2 रुपये के लिए वाहन स्वामी क्रशर के गेट पर बैठे धरने पर।।

Spread the love

गौला संघर्ष समिति मोटाहल्दू के बैनर तले, गौला खनन से जुड़े हुए वाहन स्वामियों ने क्रेशर मालिक के ऊपर मनमानी का आरोप लगाते हुए क्रशर गेट के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है पिछले 2 दिन के वाहन का धरना प्रदर्शन जारी है।

वाहन स्वामी व ग्राम प्रधान रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि मोटाहल्दू के बच्चीपुर गांव में बालाजी स्टोन क्रशर प्रबंधन द्वारा अन्य क्रशरों के मुताबिक वजन में ₹2 प्रति कुंटल घटा दिया है। जिससे वाहन स्वामियों में खासा रोष है चूंकि जो रेट क्रशरों द्वारा दिया जा रहा है इससे ना तो वाहन स्वामियों का ड्राइवर वह प्रपत्रों का खर्चा भी नहीं निकल पा रहा है। इस समस्या से सभी वाहन स्वामियों के सामने रोजी-रोटी का संकट गहराने लगा है लेकिन क्रेशर मालिक अपनी मनमर्जी से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब तक रेट नहीं बढ़ेगा वह लोग रस क्रेशर से क्रय विक्रय पर पाबंदी लगाई रहेंगे और उनका धरना जारी रहेगा। इस दौरान मुख्य रूप से समाजसेवी कीर्ति पाठक, हेम चन्द्र दुर्गापाल, जीवन बोरा, मदन मोहन पंत, आन सिंह पवार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड में कई माननीयों के वोटों पर भी आपत्तियां, किसी का नाम गलत तो किसी को विसंगति का नोटिस जारी
  • Related Posts

    नैनीताल: साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज, मगर भारत में नहीं दिखेगा साया, अध्ययन का बड़ा अवसर

    Spread the love

    Spread the loveवर्ष 2026 का आखिरी चंद्रग्रहण आज लगने जा रहा है। विशेष बात है कि इस बार चंद्रग्रहण के दिन ही भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार…


    Spread the love

    उत्तराखंड: प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 3 नए मरीज मिले, संख्या 52 हुई; हर जिले में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश में स्वाइन फ्लू (इंफ्लुएंजा एच1एन1) के तीन और नए मामले सामने आए हैं। अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 52 हो गई है। 16 मरीज अभी सक्रिय…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *