उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा हुई शुरू ।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा आज से शुरू हो गई हैं.वही बीकापुर भारतीय इंटर कॉलेज में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा कोविड 19 प्रोटोकॉल को देखते हुए दो पालियों में आयोजित की जा रही है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद अयोध्या जिले में 122 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें जोनल मजिस्ट्रेट से लेकर विभाग के चयनित पदाधिकारी व कर्मचारी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में आयोजित की जा रही हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। हर 1 घंटे बाद इमरजेंसी में आयोजित की जा रही परीक्षा केंद्रों की देखभाल करने के लिए उड़नदस्ता का एक प्रतिनिधिमंडल विद्यालयों में आकस्मिक चेकिंग भी कर रहा है। हाई स्कूल इंटर की परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के आधार पर ही विद्यालय में प्रवेश करने दिया जा रहा है।दरसअल अयोध्या जनपद में 122 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा चल रही है।दो पालियों में परीक्षा हो रही। करीब 77741 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे।तो वही हाई स्कूल में 40544 छात्र व इंटर में 37197 छात्र परीक्षा। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए।

और पढ़े  UP- कोर्ट ने आजम खां को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया, गाजियाबाद कोर्ट में किया था पेश
  • Related Posts

    नोएडा पीएनबी घोटाला: दिवाली से पहले बैंक प्रबंधन ने 50 खाताधारकों को लौटाए 22 करोड़, अब ब्याज का इंतजार

    पाई-1 के ऐच्छर गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा में खाताधारकों की जमा पूंजी में हेरफेर के मामले में बैंक प्रबंधन ने दिवाली से पहले रकम लौटानी शुरू…

    UP- कर्मचारियों को 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75% रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र

    प्रदेश सरकार ने राज्य के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए वर्ष 2025-2026 के लिए 30 दिन के तदर्थ बोनस के भुगतान को मंजूरी दे दी है। राज्यपाल की…