शपथ ग्रहण समारोह : पंजाब को आज मिलेगा 25वा मुख्यमंत्री भगवंत मान बनेंगे मुख्यमंत्री,लाखों लोगों के पहुंचने की उम्मीद।।

आम आदमी पार्टी के भगवंत मान पंजाब के 25वें मुख्यमंत्री के रूप में बुधवार को नवांशहर के गांव खटकड़कलां में शपथ लेंगे। समारोह दोपहर 11.30 बजे शुरू होगा। पंजाब के राज्यपाल बनबारी लाल पुरोहित उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहेंगी। समारोह को खास बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। पूरे पंजाब से दो लाख से अधिक लोगों के आने का दावा किया गया है। शहीद स्मारक के पीछे एक लाख लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है, जबकि स्मारक की भूमि पर साढ़े छह एकड़ क्षेत्र में पंडाल लगाया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह से पहले भगवंत मान ने एक वीडियो जारी कर लोगों को आमंत्रित किया है। वीडियो के जरिए मान ने कहा कि मैं ही नहीं, पंजाब के तीन करोड़ लोग भी मेरे साथ शपथ लेंगे। हमें मिलकर भगत सिंह के सपनों को पूरा करना है और हम उनकी सोच को 16 मार्च को अमल में लाएंगे। मान ने आगे कहा, मैं अकेला मुख्यमंत्री नहीं बना हूं। आप सब मुख्यमंत्री बन गए हैं। अब आपकी अपनी सरकार होगी।
पंजाब: मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान के शपथ समारोह के लिए खटकरकलां में तैयारी चल रही है।
मैं अपने भाइयों और दोस्तों से उस दिन बसंती रंग की पगड़ी और बहनों से बसंती रंग का दुपट्टा पहनने का आग्रह करता हूं। हम उस दिन खटकड़कलां को बसंती रंग में बदल देंगे। भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह, पार्टी के पंजाब प्रभारी राघव चड्ढा शामिल होंगे।

और पढ़े  राजस्थान निकाय चुनाव: नामांकन आज से, पहले दिन निर्दलीय उतरेंगे मैदान में, BJP-कांग्रेस के टिकट का इंतजार

पंजाब की सियासत के ये होंगे मेहमान
आम आदमी पार्टी की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को भी निमंत्रण भेजा गया है। समारोह में हास्य अभिनेता कपिल शर्मा और राजू श्रीवास्तव के भी पहुंचने की उम्मीद है।

ममता बनर्जी को भी दिया न्योता
पार्टी के नेताओं की ओर से बताया गया कि समारोह में दूसरे राज्यों के नेताओं को भी बुलावा भेजा गया है, जिसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सहित कई बड़े राजनीतिक चेहरों के नाम शामिल हैं।

  • Related Posts

    SIR: उत्तराखंड-हरियाणा समेत कई राज्यों में बढ़ी अंतिम मतदाता सूची की तारीख, जानें कहां कितना बदला शेड्यूल

    विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तीसरे चरण में शामिल कई राज्यों ने अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने की तारीख आगे बढ़ा दी है। अलग-अलग कारणों का हवाला देते हुए राज्यों…

    नेपाल त्रासदी: लोग पुतलों का कर रहे अंतिम संस्कार? श्मशान स्थलों पर भारी भीड़

    नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा और उससे हुए विनाश को एक हफ्ता बीत चुका है। ऐसे में लापता लोगों के परिजनों की आस भी अब टूट रही है। यही वजह…