अफगानिस्तान में भूकंप के झटके: रिक्टर स्केल पर 5.5 रही तीव्रता, 129 किमी गहराई में था केंद्र

अफगानिस्तान में रविवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 मापी गई। भूकंप भारतीय समयानुसार रात 11 बजकर 14 मिनट 22 सेकंड पर आया।

129 किलोमीटर की गहराई में था केंद्र
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में 36.157 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 71.240 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। इसकी गहराई जमीन से 129 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई। भूकंप की तीव्रता 5.5 होने के कारण यह क्षेत्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण भूकंपीय घटना है। हालांकि, उपलब्ध जानकारी में किसी तरह के जान-माल के नुकसान या अन्य प्रभावों का विवरण नहीं दिया गया है।

हिंदू कुश क्षेत्र में भी 5.2 तीव्रता का भूकंप
अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (EMSC) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 मापी गई। इसका केंद्र जमीन से 110 किलोमीटर की गहराई में था। EMSC ने पहले भूकंप की तीव्रता 5.8 बताई थी, जिसे बाद में संशोधित कर 5.2 कर दिया।
कैसे मापते हैं भूकंप की तीव्रता
वैज्ञानिक भूकंप की तीव्रता मापने के लिए रिक्टर स्केल का इस्तेमाल करते हैं। जब भूकंप आता है, पृथ्वी के नीचे से ऊर्जा तरंगे बाहर आती हैं। उन्हें रिक्टर स्केल से मापा जाता है। इसके बाद ही यह पता लगता है कि भूकंप की तीव्रता कितनी थी और इसका केंद्र कहां पर था।
और पढ़े  सीबीएसई की पहल: देश के शीर्ष संस्थानों का दौरा करेंगे स्कूल प्राचार्य, नवंबर-दिसंबर में होगी विजिट
  • Related Posts

    आसियान: पीएम मोदी से मिले ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा- वे मजबूत शख्सियत,मनीला में क्वाड बैठक से पहले की तारीफ

    प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर हैं। यहां वह 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें ईस्ट एशिया समिट में हिस्सा लेंगे। इस दौरान भारत के दक्षिण-पूर्व एशियाई…

    ओडिशा: पारादीप तट पर बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, डूबने वाला था जहाज, तटरक्षक बलों ने 27 लोगों की बचाई जान

    ओडिशा तट के पास पारादीप पोर्ट अथॉरिटी (पीपीए) और भारतीय तटरक्षक बल (इंडियन कोस्ट गार्ड) ने मुसीबत में फंसे एक जहाज के 27 चालक दल के सदस्यों को बचा लिया,…