सादगी हो तो ऐसी : नवनिर्वाचित विधायक का बेटा पंचर जोड़कर चला रहा परिवार, बोले – मुझे काम करने में कोई शर्मिंदगी नहीं ।।

Spread the love

गंगोलीहाट से नवनिर्वाचित विधायक फकीर राम काफी सादगी के साथ रहते हैं। उनका बड़ा बेटा आज भी गाड़ियों के पंक्चर जोड़ने का काम करता है। बेटे जगदीश का कहना है कि उसे अपने काम पर कभी शर्मिंदगी महसूस नहीं हुई। नवनिर्वाचित विधायक का परिवार हल्द्वानी के दमुवाढूंगा में रहता है।
विधायक फकीर राम के दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़े बेटे जगदीश राम ने बताया कि वह करीब 12 साल से पंक्चर बनाने का काम करते हैं और इसी से परिवार का खर्च चलाते हैं। परिवार चलाने के लिए किसी से मदद नहीं मांगी।

बताया कि उनका छोटा भाई वीरेंद्र राम फर्नीचर का काम करता है। मां बलपा देवी गृहिणी और पिता राजनीति से जुड़े हैं।

पिता के चुनाव जीतने पर परिवार काफी खुश है। बलपा देवी ने बताया कि चुनाव जीतने के बाद पति एक दिन के लिए घर आए थे लेकिन फिर देहरादून चले गए। बताया कि वह एक सप्ताह बाद होली पर घर आएंगे। घर पर बधाई देने वाले शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है।
विधायक के करीबी बिठौरिया नंबर एक निवासी विपिन शर्मा का कहना है कि फकीर राम ने अपने व्यवहार और सादगी की बदौलत राजनीति में मुकाम हासिल किया है। भाजपा से टिकट मिलने के बाद उन्होंने मजबूत प्रतिद्वंद्वी को चुनाव में पराजित किया। क्षेत्र के युवाओं में भी उनकी लोकप्रियता है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- मानसून को देखते हुए राज्य स्तरीय मॉकड्रिल, CM धामी ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
  • Related Posts

    बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे को लेकर बढ़ा विवाद, हेराफेरी के विरोध में कांग्रेस विधायक उपवास पर बैठे

    Spread the love

    Spread the loveबदरीनाथ के विधायक लखपत बुटोला ने बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में कथित हेराफेरी के विरोध में मंगलवार को मंदिर परिसर में अपने समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ…


    Spread the love

    टनकपुर–हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का संचालन आज से, तराई क्षेत्र की मांग हुई पूरी

    Spread the love

    Spread the loveटनकपुर–हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का संचालन आज से शुरू हो रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह रेल सेवा उत्तराखंड के तराई क्षेत्र में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *