हरिद्वार हादसा : मरीज ले जा रही एंबुलेंस का हुआ एक्सीडेंट, कार और एंबुलेंस की जोरदार भिड़ंत में मरीज की मौके पर मौत अन्य सहित 3 घायल।।

मरीज को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस की एक कार से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में मरीज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं एंबुलेंस व कार चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तीनों घायलों का इलाज चल रहा है।वहीं गॉर्ड जगजीत सिंह के शव का पंचमाना भरने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। कार्यवाहक कोतवाल नितिश शर्मा ने बताया कि घायलों की हालत ठीक है। सोमवार को एक कंपनी में तैनात गॉर्ड जगजीत सिंह निवासी चिडियापुर लक्सर की ड्यूटी पर तबीयत खराब होने के बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरानप रानीपुर झाल के पास पहुंची एंबुलेंसकी दूसरी तरफ से आ रही  एक कार से भिड़ंत हो गई।एंबुलेंस सड़क पर जा पलटी। इस हादसे में मरीज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं एंबुलेंस चालक व गॉर्ड का साथी घायल हो गए। जिनका भूमानंद अस्पताल में उपचार चल रहा है। कार का चालक भी घायल है। एंबुलेंस चालक परमात्मा, दूसरा गॉर्ड सतवीर व कार का चालक गौतम निवासी आवास विकास ऋषिकेश घायल हो गए हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को  एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तीनों घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं गॉर्ड जगजीत सिंह के शव का पंचमाना भरने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। कार्यवाहक कोतवाल नितिश शर्मा ने बताया कि घायलों की हालत ठीक है।

और पढ़े  देहरादून: हाईटेक सिम बॉक्स से चल रहा संदिग्ध कॉल सेंटर पकड़ा, ग्राहकों को धमकाकर ठगी का आरोप, 2 गिरफ्तार
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…