देहरादून: डॉ. कुसुम रानी नैथानी को बाल साहित्य भूषण श्री सम्मान, इस खास कहानी संग्रह के लिए नवाजा गया

बाल साहित्य के क्षेत्र में लंबे समय से लेखन कर रहीं डॉ. कुसुम रानी नैथानी को लता भिल्ला स्मृति ‘बाल साहित्य भूषण श्री सम्मान’ से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान उनके बाल कहानी संग्रह ‘क्योंकि मैं लड़की हूं’ के लिए केबी हिंदी सेवा न्यास, बिसौली (बदायूं) की ओर से दिया गया।

22 नवंबर 2026 को आरके इंटरनेशनल स्कूल, बिसौली में आयोजित समारोह में डॉ. नैथानी को प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिह्न और नकद धनराशि प्रदान की गई। कार्यक्रम में साहित्य और शिक्षा जगत से जुड़े कई लोग मौजूद रहे। डॉ. कुसुम रानी नैथानी पिछले 30 वर्षों से बच्चों के लिए साहित्य लिख रही हैं। उनकी कहानियों में मनोरंजन के साथ नैतिक मूल्यों और सामाजिक मुद्दों को भी जगह मिलती है। उनकी भाषा सरल और रोचक होती है, जिससे बच्चे आसानी से कहानियों से जुड़ पाते हैं। अब तक उनके 18 बाल कहानी संग्रह, एक बाल उपन्यास और 800 से अधिक कहानियां प्रकाशित हो चुकी हैं। उनके लेखन को पाठकों ने सराहा है।

इससे पहले भी डॉ. नैथानी को उनकी साहित्यिक कृतियों के लिए कई सम्मान मिल चुके हैं। सम्मान समारोह में संस्था के अध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा ‘सुधांशु’, महासचिव आशुतोष शर्मा, उपाध्यक्ष नितिन सेठी, मुख्य अतिथि खुराना जी और विशिष्ट अतिथि डॉ. यूसी नैथानी उपस्थित रहे। इनके अलावा साहित्यकार घमंडी लाल अग्रवाल, लता अग्रवाल ‘तूलजा’ सहित देश के कई जाने-माने साहित्यकारों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
और पढ़े  उत्तराखंड: 5.23 लाख महिलाओं को दिए जाएंगे 10 हजार रुपये, बैणी-भुली योजना व स्वयं सहायता समूहों को होगा लाभ
  • Related Posts

    रुड़की: एसटीएफ और औषधि विभाग का छापा, मेडिकल स्टोर में प्रतिबंधित दवाएं बेचने वाला गिरफ्तार

    मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं का अवैध कारोबार करने वाले एक युवक को एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने गिरफ्तार किया है। रुड़की में जनता मेडिकल…

    उत्तराखंड: धीरेंद्र शास्त्री को लेकर बयान के विवाद पर बोले बाबा रामदेव, ‘बागेश्वर बाबा मेरे बेटे की तरह हैं’

    बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की आलोचना को लेकर हुए विवाद के बीच योग गुरु रामदेव ने कहा कि “बागेश्वर बाबा मेरे बेटे की तरह हैं, वे मेरे छोटे…