श्रीनगर गढ़वाल- बैकुंठ चतुर्दशी: संतान की कामना में रातभर जलता दीपक लेकर खड़े रहेंगे 200 दंपती

हाथों में जलता दीपक, जुबां पर भगवान शिव का पंचाक्षरी मंत्र और संतान सुख की कामना…। श्रीनगर के प्राचीन कमलेश्वर महादेव मंदिर में आज बैकुंठ चतुर्दशी पर खड़ दीपक अनुष्ठान होगा। संतान प्राप्ति की कामना लेकर देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे निःसंतान दंपती पूरी रात हाथों में जलता दीपक लेकर खड़े रहकर भगवान शिव की आराधना करेंगे।

इस मौके पर भगवान शिव को तुलसी और भगवान विष्णु को बेलपत्र अर्पित कर हरि-हर मिलन की परंपरा भी निभाई जाएगी।मंदिर के महंत 108 आशुतोष पुरी ने बताया कि अनुष्ठान के लिए अब तक करीब 200 दंपती पंजीकरण करा चुके हैं। इनमें मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बरेली, लखनऊ, रुड़की, देहरादून, हल्द्वानी, बेंगलुरु और चेन्नई के अलावा दो विदेशी दंपती भी शामिल हैं।
अनुष्ठान शुरू होने से कुछ घंटे पहले तक पंजीकरण जारी रहेगा। मंदिर को विद्युत लाइटों से सजाया गया है। श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन और सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन और पुलिस की ओर से भी व्यवस्थाएं की गई हैं। चतुर्दशी तिथि 22 नवंबर की रात दो बजे से शुरू होकर 23 नवंबर रात 12 बजे तक रहेगी।

गोधूलि बेला में शुरू होगा अनुष्ठान

खड़ दीपक अनुष्ठान में दंपती महिला के गर्भ स्थान पर कपड़े का पटका बांधकर पूजा सामग्री रखते हैं। महंत अखंड दीपक प्रज्वलित करते हैं। इसके बाद पति-पत्नी बारी-बारी से दीपक हाथों में लेकर पूरी रात खड़े रहते हुए पंचाक्षरी मंत्र का जाप करते हैं। सुबह पूजा के बाद दीपक अर्पित किया जाता है। इसके बाद दंपती गंगा स्नान, हवन और गोदान करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस अनुष्ठान से भगवान शिव संतान सुख का आशीर्वाद देते हैं।

राम और कृष्ण से भी जुड़ी है मान्यता
पौराणिक मान्यता के अनुसार, त्रेतायुग में भगवान राम ने रावण वध के पाप से मुक्ति के लिए यहां 108 कमल पुष्प अर्पित किए थे। द्वापर युग में भगवान कृष्ण ने जामवंती के आग्रह पर यहां पूजा की थी। मान्यता है कि माता पार्वती के आग्रह पर भगवान शिव ने इस रात्रि में खड़ दीपक अनुष्ठान करने वाले दंपतियों को संतान सुख का वरदान दिया था। इस बार भी क्षेत्रीय विधायक की ओर से दंपतियों की मनोकामना के लिए भगवान शिव को सहस्र कमल पुष्प अर्पित किए जाएंगे।

और पढ़े  उत्तराखंड: राहुल गांधी से मुलाकात के बाद हरीश रावत में लौटा जोश, बोले-मेरी यात्रा को लेकर छाया कुहासा छंट गया

र्पित करते हैं। मान्यता है कि बैकुंठ चतुर्दशी पर किया गया यह दीपदान पूरे वर्ष सुख-समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक होता है। इसके लिए मंदिर में विशेष व्यवस्था की जाती है।

  • Related Posts

    मसूरी: नगर पालिका कर्मचारी की मौत पर भड़के पर्यावरण मित्र, भगत सिंह चौक पर धरने पर बैठे, लगाया जाम

    नगर पालिका कर्मचारी सतीश की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद सफाई कर्मचारियों और पर्यावरण मित्रों में भारी आक्रोश है। सोमवार को आक्रोशित पर्यावरण मित्रों ने कुलड़ी पुलिस चौकी…

    श्रीनगर गढ़वाल: बैकुंठ चतुर्दशी मेले का आगाज, CM धामी ने किया शुभारंभ, प्रदर्शनी में लगे स्टॉल पर पीसा नमक

    गढ़वाल की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान से जुड़े बैकुंठ चतुर्दशी मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने आवास विकास मैदान में लगी विकास प्रदर्शनी का…