हरिद्वार: IB के एसपी पर ड्राइवर ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट, घटना के पीछे नाराजगी की बात आई सामने

कनखल कोतवाली क्षेत्र में इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के कार्यालय में एसपी पर गोली चला दी गई। आरोप है कि एसपी सीपी नौटियाल से किसी बात को लेकर नाराज चल रहे चालक ने कार्यालय में घुसकर तमंचे से फायर किया। गोली एसपी के माथे के पास से छूकर निकल गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर है। फिलहाल उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेते हुए तमंचा बरामद कर लिया है।

घटना शनिवार दोपहर की है। कनखल स्थित आईबी कार्यालय में एसपी बैठे हुए थे। बताया गया कि अस्थायी चालक विनोद नेगी किसी बात को लेकर एसपी से नाराज चल रहा था। अचानक वह तमंचा लेकर कार्यालय में पहुंचा और एसपी पर फायर झोंक दिया। गोली उनके माथे के पास से छूकर गुजर गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

अन्य कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल एसपी को बंगाली अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी चालक को तुरंत हिरासत में ले लिया। अस्पताल में एसपी का प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी चालक से घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद करते हुए उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

 

घायल अधिकारी की हालत खतरे से बाहर है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे तमंचा बरामद हुआ है। पूछताछ की जा रही है। फिलहाल उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। – नवनीत सिंह भुल्लर, एसएसपी हरिद्वार

और पढ़े  देहरादून- UP-उत्तराखंड के बीच 20 हजार करोड़ से अधिक की परिसंपत्तियों का विवाद सुलझा
  • Related Posts

    डोईवाला चीनी मिल: सांसद त्रिवेंद्र ने किया नए सत्र का शुभारंभ, 25 लाख कुंतल गन्ने की पेराई का लक्ष्य

    डोईवाला चीनी मिल में रविवार को नए पेराई सत्र का विधिवत शुभारंभ हो गया। 25 लाख कुंतल गन्ने की पेराई के लक्ष्य के साथ मिल की मशीनें एक बार फिर…

    उत्तराखंड: वन्यजीव अंग कार्यालयों से गायब हुए तो डीएफओ होंगे जिम्मेदार, पीसीसीएफ ने जारी किए दिशा-निर्देश

    वन विभाग के कार्यालयों में रखे हुए हाथी दांत समेत अन्य वन्यजीव अंग गायब हुए तो व्यक्तिगत तौर पर डीएफओ जिम्मेदार होंगे। इसके अलावा जहां पर वन्यजीव अंग रखे गए…