आज पीएम पहुंचेंगे लखनऊ
सीएम योगी आदित्यनाथ अंतिम संस्कार और उससे जुड़ी रस्मों के लिए दोपहर 2.15 बजे तक उत्तराखंड में रहेंगे। इसके बाद वे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 5.30 बजे से 6.45 बजे तक प्रधानमंत्री की मौजूदगी में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ होगा। मुख्यमंत्री इस समारोह में शामिल होंगे।
पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद शनिवार को लखनऊ लौटेंगे। वे राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
रूट डायवर्जन को लेकर पुलिस की तैयारी
श्मशान घाट से हेलीपैड की दूरी को देखते हुए इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों के रूट डायवर्जन को लेकर पुलिस जुटी है। यातायात पुलिस के अलावा परिवहन औश्र प्रशासनिक अमले ने इस पूरी व्यवस्था को लेकर प्लान बनाने के लिए यूपी प्रशासन का भी मदद लिया। बताया जा रहा है कि देशभर से आने वाले नेताओं की संख्या को देखते हुए, हरिद्वार की ट्रैफिक व्यवस्था और अन्य तैयारियों पर पुलिस विशेष जोर दे रही है। इसमें पौड़ी के यमकेश्वर ब्लॉक से आ रहे पार्थिव शरीर को लेकर पूरी रूपरेखा तैयार की गई है।