उत्तराखंड: मां के निधन के बाद पंचूर गांव पहुंचे CM योगी, पार्थिव शरीर देखकर हुए भावुक, एक्स पर लिखी पोस्ट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का आज 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर सुनकर सीएम योगी आज देर शाम अपने घर पंचूर गांव पहुंचे। यहां पहुंचकर वह मां के पार्थिव शरीर को देखकर भावुक हो गए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने परिजनों से कहा कि उनकी माता सावित्री देवी का अंतिम संस्कार कल शनिवार को हरिद्वार के चंडी घाट में होगा।

वहीं, उन्होंने मां सावित्री देवी के निधन पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिये अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने मां के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करते हुए अपनी तस्वीर साझा की और बेहद संक्षिप्त शब्दों में लिखा- मां, ओम शांति।
CM Yogi Adityanath reached his home in Panchur village Uttarakhand after his mother passed away
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस पोस्ट में मां को खोने का दर्द और एक बेटे की भावनाएं साफ झलकती हैं। देश के सबसे बड़े राज्य की जिम्मेदारी संभालने वाले योगी इस तस्वीर में एक मुख्यमंत्री नहीं बल्कि अपनी मां को अंतिम विदाई देता एक बेटा नजर आते हैं। मां के जाने के बाद उनके पास अब केवल यादें और साथ बिताए अनमोल पल शेष हैं। पंचूर के पैतृक घर से लेकर मां के आशीर्वाद तक, जीवन के तमाम भावुक प्रसंग इस विदाई के साथ यादों में सिमट गए हैं।

 

बता दें कि शुक्रवार सुबह 11 बजे पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में योगी की मां ने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक है।

और पढ़े  उत्तराखंड: असम में मुकदमा दर्ज होने पर हरक बोले, डरने वाला नहीं हूं, जेनी प्रकरण में BJP अब खुद घिरी
  • Related Posts

    CM योगी की मां पंचतत्व में विलीन: अंतिम परिक्रमा कर भावुक होकर मां को किया नमन, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शनिवार को हरिद्वार के चंडी घाट स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके छोटे बेटों शैलेंद्र और…

    मां को अंतिम विदाई: पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावुक हुए CM योगी, कंधा देकर घर से अर्थी लेकर निकले

    उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पंचुर गांव से माता सावित्री देवी की शव यात्रा के साथ लक्ष्मणझूल कांडी सड़क मार्ग से हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं। इससे…