यादगार पल: मां से बार-बार पूछते रहे CM योगी, पहचाना मुझे…पर सावित्री देवी की याददाश्त ने छोड़ दिया था साथ

पहचाना मुझे…मई माह में अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब अपनी मां सावित्री देवी से मुलाकात की तो उनसे यही सवाल किया था। 89 वर्षीय सावित्री देवी की बढ़ती उम्र के कारण याददाश्त काफी कमजोर हो चुकी थी। पिछले करीब एक वर्ष से वह परिवार के सदस्यों को भी पहचान पाने में असमर्थ थीं। ऐसे में मां के सामने पहुंचकर योगी का यह सवाल उस मुलाकात का एक भावुक क्षण बन गया था।

 

योगी आदित्यनाथ की अपनी मां से यह मुलाकात इसी साल नौ मई को हुई थी। वह सात मई को दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने गांव में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। शुक्रवार को पंचूर गांव स्थित विष्णु पंचदेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम और महायज्ञ में शामिल हुए थे।

बहनों और अन्य नाते-रिश्तेदारों से भी की थी मुलाकात 
धार्मिक अनुष्ठानों के बाद शाम करीब पौने पांच बजे वह अपने पैतृक आवास पहुंचे थे। यहां उन्होंने मां सावित्री देवी का आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही बहनों और अन्य नाते-रिश्तेदारों से भी मुलाकात की थी। अब मां से हुई वही मुलाकात उनकी आखिरी मुलाकात बन गई है।

इससे करीब डेढ़ वर्ष पहले भी योगी आदित्यनाथ अपनी बीमार मां से मिलने एम्स अस्पताल पहुंचे थे। उस समय उन्होंने अस्पताल में मां का हालचाल जाना था। मई में पंचूर में हुई मुलाकात के दौरान मां से पूछा गया वह सवाल अब इस आखिरी मुलाकात की सबसे यादगार बातों में शामिल हो गया है।

और पढ़े  हरिद्वार: बहादराबाद पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़,एक के पैर में लगी गोली, 2 को हिरासत में लिया
  • Related Posts

    CM योगी की मां पंचतत्व में विलीन: अंतिम परिक्रमा कर भावुक होकर मां को किया नमन, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शनिवार को हरिद्वार के चंडी घाट स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके छोटे बेटों शैलेंद्र और…

    मां को अंतिम विदाई: पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावुक हुए CM योगी, कंधा देकर घर से अर्थी लेकर निकले

    उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पंचुर गांव से माता सावित्री देवी की शव यात्रा के साथ लक्ष्मणझूल कांडी सड़क मार्ग से हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं। इससे…