देहरादून: राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं की नियुक्ति का मामला अटका, शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा बन रही बाधा

उत्तराखंड में हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नौकरी देने की प्रक्रिया में पेच फंस गया है। कुछ खिलाड़ी निर्धारित आयु सीमा पूरी नहीं कर रहे तो कुछ खिलाड़ी निर्धारित शैक्षिक योग्यता के मानकों पर खरे नहीं उतर रहे हैं।

दूसरी ओर, 29 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें 36 वें और 37 वें राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने के बाद पहले ही सरकारी नौकरी मिल चुकी है। अब ये खिलाड़ी दोबारा दूसरे विभागों में नियुक्ति चाहते हैं। खेल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि खिलाड़ियों की नियुक्ति से जुड़े इन सभी प्रकरणों को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनी समिति के सामने रखा जाएगा। बैठक के बाद ही तय होगा कि किन परिस्थितियों में खिलाड़ियों को नियुक्ति दी जा सकती है और नियमों में किसी तरह की छूट देने की गुंजाइश है या नहीं। ऐसे में राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न नौकरी के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है।
खिलाड़ियों की सरकारी नौकरी में यह आ रही अड़चन
राष्ट्रीय खेलों में 17 वर्ष के खिलाड़ी ने भी स्वर्ण पदक जीता है, लेकिन पुलिस विभाग की सेवा नियमावली में नौकरी के लिए आयु 22 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। वहीं, वन विभाग वन आरक्षी के पद के लिए 21 साल और खेल विभाग में नौकरी के लिए भी कम से कम आयु 21 साल होनी चाहिए। जबकि पूर्व में जिन 29 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेलों में पदक के आधार पर पहले नौकरी मिल चुकी है, वे अब दूसरे विभाग में अपग्रेड पदों पर नौकरी चाह रहे हैं।
सरकारी नौकरी के लिए हो चुकी पहले स्तर की स्क्रूटनी
पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी के लिए पहले स्तर की स्क्रूटनी हो चुकी है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक नौकरी के लिए 239 आवेदन मिले हैं। आवेदन पत्रों और दस्तावेजों की जांच के बाद प्रस्ताव मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति को भेजा जाएगा।

 

और पढ़े  उत्तराखंड: CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, पैतृक गांव पहुंचे, कल होगा अंतिम संस्कार

पदक विजेता खिलाड़ियों को अब तक सरकारी नौकरी न मिलना चिंता का विषय है, इसमें कुछ खिलाड़ी 18 साल से कम उम्र के हैं तो कुछ पहले से नौकरी कर रहे हैं। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति इनके मसले पर निर्णय लेगी। -रेखा आर्या, खेल मंत्री

  • Related Posts

    CM योगी की मां पंचतत्व में विलीन: अंतिम परिक्रमा कर भावुक होकर मां को किया नमन, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शनिवार को हरिद्वार के चंडी घाट स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके छोटे बेटों शैलेंद्र और…

    मां को अंतिम विदाई: पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावुक हुए CM योगी, कंधा देकर घर से अर्थी लेकर निकले

    उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पंचुर गांव से माता सावित्री देवी की शव यात्रा के साथ लक्ष्मणझूल कांडी सड़क मार्ग से हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं। इससे…