पोकरण में बघीरा मिसाइलों का सफल परीक्षण: पलक झपकते खत्म होंगे दुश्मन के टैंक, दिन हो या रात निशाना सटीक

अडाणी डिफेंस ने राजस्थान की पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में वाहन-आधारित एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम बघीरा एटी1 का सफल परीक्षण किया है। कंपनी ने बताया कि दिन और रात दोनों स्थितियों में चार मिसाइलों ने लक्ष्यों को सटीक निशाना बनाया। इस प्रदर्शन के दौरान सेना और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

18 महीनों में देश की जरूरतों के अनुरूप विकसित यह प्रणाली अडाणी डिफेंस द्वारा ही डिजाइन किए गए 4×4 हाई-मोबिलिटी बख्तरबंद वाहन पर तैनात है। यह मिसाइल आठ किलोमीटर तक बख्तरबंद लक्ष्यों को भेदने में सक्षम है। इनमें एक ही लेजर बीम पर लगातार दो मिसाइलें दागकर टैंक के प्रोटेक्शन सिस्टम को मात देने की तकनीक है। मिसाइल में जैमिंग-रोधी गाइडेंस प्रणाली भी लगी है, जिससे ड्रोन और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर के दौर में जैमिंग का खतरा कम रहता है।
बघीरा एटी1 का क्या है सामरिक महत्व?
आधुनिक संघर्षों में लंबी दूरी और तेज गति की जरूरत बढ़ी है। बघीरा एटी1 प्रणाली सेना को जमीन से तेज व लंबी दूरी का ठोस विकल्प देती है। साल 2025-26 में भारत का रक्षा उत्पादन रिकॉर्ड 1.78 लाख करोड़ रुपये रहा, जिसमें निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी बढ़कर 24 फीसदी यानी करीब 42,000 करोड़ रुपये रही। यह स्वदेशी प्रणाली आपातकालीन आयात पर निर्भरता घटाने में मददगार भी साबित हो सकती है।
स्वदेशीकरण व ‘आत्मनिर्भर भारत’ का दायरा
एंटी-टैंक मिसाइल प्रणालियों में स्वदेशी सीकर, गाइडेंस लॉजिक और प्रोपल्शन (नोदन) को जोड़ने से न केवल विदेशी सप्लाई चेन पर निर्भरता कम होती है, बल्कि भविष्य में मित्र देशों को रक्षा निर्यात की संभावनाएं भी खुलती हैं।
और पढ़े  खजूरी खास हत्याकांड: समीर की हत्या को गैंगवार से जोड़कर देख रही पुलिस, पुरानी वारदातों की कड़ियां जुड़ीं
  • Related Posts

    बालेन शाह का भारत दौरा- पीएम मोदी बोले- नेपाल के बिना राम अधूरे, नेपाली प्रधानमंत्री ने क्यों कहा शुक्रिया?

    नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में उनका औपचारिक स्वागत किया। इस यात्रा को भारत-नेपाल संबंधों के…

    दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘खराब’: 249 दर्ज हुआ एक्यूआई, जानिए कहां कितना रहा प्रदूषण का स्तर, पढ़ें..

    सोमवार सुबह दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बनी रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह 8 बजे राष्ट्रीय राजधानी का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 249…