मोटाहल्दू : मुस्लिम प्रॉपर्टी डीलर को जमीन बेचने पर ग्रामीणों ने किया विरोध।।

ग्राम पंचायत फत्ता बंगर मैं एक हिंदू महिला द्वारा मुसलमान को जमीन बेचने के संबंध में जब स्थानीय ग्रामीणों को पता चला तो मौके पर पूरे ग्राम सभा के लोग इकट्ठे हो गए। इसकी सूचना ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान रमेश जोशी तथा ग्राम प्रधान रेखा लौशाली एवं कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख श्रीकांत पांडे को दी मौके पर पहुंचे प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को समझाया और सांप्रदायिकता को रोकने के लिए शीघ्र ही एक शिष्टमंडल रजिस्ट्रार महोदय एवं s d m महोदय से कल मिलेगा। जैसे ही मुस्लिम प्रॉपर्टी डीलर को जमीन बेचने की सूचना मिली और उसमें एक प्लाट लगभग 28 स्क्वायर फीट हल्द्वानी के मुस्लिम व्यवसाई को बेच दिया गया इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने हिंदू आबादी क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय को ना बसने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर जोर डाला। उक्त लगभग 6 बीघा जमीन की मालिक ने मौके पर आने के लिए मना कर दिया जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी नाराजगी हैं। उक्त भूमि को वो पूर्व मै स्थानी हिंदू प्रॉपर्टी डीलर को भी एक बार इसका सौदा किया गया है।

और पढ़े  बदरीनाथ हेलिकॉप्टर हादसा: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने जताया गहरा दुख, बोले-सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
  • Related Posts

    अधिवक्ता हत्याकांड का खुलासा: चारपाई के नीचे छिपाया शव, फिर कार से नदी में फेंका, महिला और उसका भाई गिरफ्तार

    बागेश्वर का चर्चित अधिवक्ता और पूर्व सभासद धीरेंद्र परिहार हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश करते हुए महिला आरोपी लता भंडारी…

    उत्तरकाशी: केदारताल रेस्क्यू अभियान, हेलिकॉप्टर से चार शव मातली लाए गए, 4 लापता ट्रैकर्स की तलाश जारी

    केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ की तलाश में एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। बुधवार को अभियान के दौरान मिले चार शव हेलिकॉप्टर…