देहरादून- मोहन भागवत: कल से तीन दिवसीय प्रवास पर उत्तराखंड में रहेंगे आरएसएस प्रमुख, पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 20 से 22 नवंबर तक उत्तराखंड के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। संघ के प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल ने जानकारी दी कि इस प्रवास के दौरान डॉ. भागवत रुड़की (हरिद्वार) में क्षेत्र और प्रांत के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठकें और संवाद करेंगे।

इन बैठकों में मुख्य रूप से संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत वर्षभर संचालित कार्यक्रमों और गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही समसामयिक राष्ट्रीय एवं सामाजिक विषयों पर गहन विचार-विमर्श होगा। प्रवास के दौरान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए संघ के ‘पंच परिवर्तन’ सामाजिक समरसता, पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, स्व का बोध (स्वदेशी) और नागरिक कर्तव्य समेत देशव्यापी नशामुक्ति अभियान को जन-सहभागिता से आगे बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
इस प्रवास का एक विशेष आकर्षण हरिद्वार स्थित गायत्री तीर्थ शांतिकुंज का शताब्दी समारोह भी रहेगा। डॉ. भागवत इस भव्य आयोजन में शामिल होंगे। आध्यात्म, शिक्षा, संस्कार और समाज सुधार के क्षेत्र में गायत्री परिवार की रचनात्मक भूमिका को देखते हुए सरसंघचालक की इस समारोह में उपस्थिति को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
और पढ़े  खटीमा: CM धामी ने छठ घाट पर दिया उगते सूर्य को अर्घ्य, प्रदेश की खुशहाली की कामना की
  • Related Posts

    मां को अंतिम विदाई: पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावुक हुए CM योगी, कंधा देकर घर से अर्थी लेकर निकले

    उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पंचुर गांव से माता सावित्री देवी की शव यात्रा के साथ लक्ष्मणझूल कांडी सड़क मार्ग से हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं। इससे…

    मां की अंतिम विदाई में रो पड़े CM योगी: बार-बार आंसू पोंछते नजर आए, हरिद्वार के लिए निकली अंतिम यात्रा

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी मां सावित्री देवी के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मां के अंतिम दर्शन करके रो पड़े। अब अंतिम यात्रा पंचुर गांव से…