मां की मौत के बाद पिता बना हैवान: 17 साल की बेटी के साथ बार-बार किया दुष्कर्म, छोटे भाई ने भी दिया पापी का साथ

पत्नी की मौत के बाद पालन-पोषण के लिए अयोध्या से गाजियाबाद लाकर बेटी से बार-बार दुष्कर्म करने के दोषी बुजुर्ग पिता को पॉक्सो अदालत ने घटना के सात वर्ष बाद आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पिता पर पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। वारदात के समय बेटी दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा थी। घर में कोई महिला नहीं होने पर बेटी ने स्कूल की प्रिंसिपल से अपने साथ हुए पिता की हैवानियत का दर्द बयां किया था, उसके बाद प्रिसिंपल ने किशोरी की मदद की थी। पिता की करतूतों का खुलासा बेटी ने कागज पर लिखकर पुलिस से बताया था।

 

फैजाबाद से गाजियाबाद आते वक्त मां को आया था हार्ट अटैक
अदालत से मिली जानकारी के अनुसार मामला जून 2019 का है। फैजाबाद (अयोध्या) से गाजियाबाद आते समय हृदयाघात होने से रास्ते मां की मृत्यु हो गई। इसके बाद 17 वर्षीय किशोरी पिता के साथ रह रही थी। इसी दौरान पिता ने उसके साथ कई बार यौन उत्पीड़न किया। घर की चारदीवारी में दर्द सहती रही किशोरी ने आखिरकार हिम्मत दिखाई।

 

भाई बयान से मुकरा, बेटी रही डटी
उसने स्कूल की प्रधानाचार्य को अपनी आपबीती बताई। प्रधानाचार्य ने चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना दी, जिसके बाद खोड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले की जांच की। चिकित्सकीय परीक्षण और डीएनए जांच भी कराई गई। प्रयोगशाला की रिपोर्ट में पीड़िता के नमूने में पुरुष डीएनए के अवशेष मिले, हालांकि उनका मिलान आरोपी से नहीं हुआ। सुनवाई के दौरान किशोरी अपने बयान पर कायम रही, जबकि उसका छोटा भाई पहले दिए गए बयान से मुकर गया।

और पढ़े  गोरखपुर: CM योगी ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, बोले- सपा के गुंडों ने मासूम को कुचलकर मार डाला

भरोसे को तोड़ने वाले अपराध पर अदालत की सख्त टिप्पणी
अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश सौरभ गोयल की अदालत ने पीड़िता की गवाही को विश्वसनीय मानते हुए आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट की धारा 5(1)/6 के तहत दोषी ठहराया। अदालत ने कहा कि पिता का अपनी ही बेटी के साथ ऐसा अपराध करना अत्यंत गंभीर है। बचाव पक्ष आरोपों के पीछे झूठे फंसाने का कोई कारण नहीं बता सका। करीब 62 वर्षीय दोषी पिता सात वर्ष चार महीने नौ दिन से जेल में है। अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

खामोशी नहीं, बच्चों की आवाज बनें
एमएमजी अस्पताल की क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. चंदा यादव का कहना है कि यह फैसला समाज के सामने एक जरूरी सवाल छोड़ता है। क्या बच्चों की सुरक्षा केवल घर की चारदीवारी तक सीमित है? बच्चों को सुरक्षित माहौल देना परिवार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है। उनकी बात सुनना, उनके व्यवहार में आए बदलावों को समझना और शिकायत को गंभीरता से लेना जरूरी है। किसी बच्चे की चुप्पी को उसकी सहमति न समझें। उसे भरोसा दें कि सच बोलने पर उसका साथ दिया जाएगा। क्योंकि बचपन को सुरक्षा चाहिए, डर नहीं और रिश्तों को विश्वास चाहिए, शोषण नहीं।

अधिकार और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करें
शंभूदयाल के समाजशास्त्री प्रोफेसर प्रवीन कुमार का कहना है कि पिता को परिवार की ढाल माना जाता है। उसकी अंगुली थामकर बच्चा दुनिया को समझना सीखता है और उसकी छांव में बेटी खुद को सुरक्षित महसूस करती है। लेकिन जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो भरोसे की बुनियाद तक हिल जाती है। यह मामला समाज को रिश्तों की मर्यादा और बच्चों की सुरक्षा के प्रति गंभीरता से सोचने पर मजबूर करता है। ऐसे में समाज की भी जिम्मेदारी बनती है कि बच्चों को उनके अधिकार और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करें।

और पढ़े  अयोध्या: सड़क हादसे में टोल प्लाजा के असिस्टेंट मैनेजर समेत दो की मौत, पंचकोसी परिक्रमा से लौट रहे थे
  • Related Posts

    मां को अंतिम विदाई: पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावुक हुए CM योगी, कंधा देकर घर से अर्थी लेकर निकले

    उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पंचुर गांव से माता सावित्री देवी की शव यात्रा के साथ लक्ष्मणझूल कांडी सड़क मार्ग से हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं। इससे…

    पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: पिकअप में पीछे से घुसी एंबुलेंस, 5 की मौत, शव लेकर जा रही थी प. बंगाल

    पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला। सुबेहा थाना क्षेत्र में किमी संख्या 53.3 पर जयपुर से पश्चिम बंगाल जा रही एंबुलेंस आगे चल रही पिकअप…