अयोध्या- आकाश आनंद का अयोध्या में जोरदार स्वागत, सुरेश यादव ने चांदी का मुकुट पहनाकर किया अभिनंदन

 

 

 

 आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अयोध्या में अपनी सक्रियता तेज कर दी है। इसी क्रम में बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद के अयोध्या पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान समाजसेवी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अयोध्या से बसपा के संभावित प्रत्याशी सुरेश यादव ने उन्हें चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया एयरपोर्ट से लेकर बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा स्थल तक सुरेश यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहे। हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने आकाश आनंद का स्वागत किया। इस दौरान आकाश आनंद ने सुरेश यादव को विशेष आशीर्वाद देते हुए कहा कि हम आपके साथ हैं, आप अयोध्या में मजबूती के साथ चुनाव लड़िए जनसभा को संबोधित करते हुए आकाश आनंद ने भाजपा सरकार और बीकापुर विधायक पर निशाना साधा। उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस क्षेत्र का विधायक खुद डॉक्टर है, वहां की जनता को इलाज के लिए लखनऊ जाना पड़ रहा है। उन्होंने विधायक की जनसुनवाई और जनता से जुड़ाव पर भी सवाल खड़े किए इस अवसर पर सुरेश यादव ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी को मजबूत बनाने और 2027 में बदलाव लाने के लिए पूरी ताकत से काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या की जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठाना और उनके हक की लड़ाई लड़ना उनकी प्राथमिकता है। आकाश आनंद के आगमन से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू ने कहा कि आकाश आनंद का अयोध्या आगमन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा लेकर आया है। हम सभी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे और पांचवीं बार बहन मायावती को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प पूरा करेंगे कार्यक्रम में बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल, पूर्व एमएलसी दिनेश चंद्र, जिला कोऑर्डिनेटर रवि मौर्य, प्रदीप भारती, रामगोपाल कोरी सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा की सरकार बनाने का संकल्प दोहराया आकाश आनंद के इस दौरे के साथ ही अयोध्या में 2027 के चुनाव को लेकर सुरेश यादव ने भी अपनी राजनीतिक सक्रियता और जनसंपर्क अभियान को नई गति दे दी है।

और पढ़े  UP- एटीएस ने संदिग्ध आतंकियों की मांगी कस्टडी रिमांड, अमृतसर से गिरफ्तार किए गए थे 4 आतंकी
  • Related Posts

    मां को अंतिम विदाई: पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावुक हुए CM योगी, कंधा देकर घर से अर्थी लेकर निकले

    उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पंचुर गांव से माता सावित्री देवी की शव यात्रा के साथ लक्ष्मणझूल कांडी सड़क मार्ग से हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं। इससे…

    पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: पिकअप में पीछे से घुसी एंबुलेंस, 5 की मौत, शव लेकर जा रही थी प. बंगाल

    पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला। सुबेहा थाना क्षेत्र में किमी संख्या 53.3 पर जयपुर से पश्चिम बंगाल जा रही एंबुलेंस आगे चल रही पिकअप…