भोपाल: बाहर भिखारियों से कार धुलवा रहे थे एएसआई, अंदर लॉकअप से विदेशी नागरिक फरार

जिस थाने की जिम्मेदारी अपराधियों और संदिग्धों को सुरक्षित अभिरक्षा में रखने की है, उसी थाने के लॉकअप से एक विदेशी नागरिक के फरार होने का मामला सामने आया है। घटना तलैया थाने की है, जहां पासपोर्ट से जुड़े एक मामले में हिरासत में रखे गए विदेशी नागरिक ने पुलिस की निगरानी को चकमा देकर फरार हो गया। घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है। इस घटना ने थाने की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू थाने के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। फुटेज में घटना के दौरान थाने का एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) अपनी कार भिखारियों से धुलवाते नजर आ रहे हैं। एक तरफ लॉकअप में बंद विदेशी नागरिक की निगरानी की जिम्मेदारी पुलिसकर्मियों पर थी, वहीं दूसरी तरफ थाने के बाहर पुलिसकर्मी की यह गतिविधि सामने आने से ड्यूटी के प्रति उनकी गंभीरता पर सवाल उठने लगे हैं।

 

सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर लॉकअप में बंद विदेशी नागरिक पुलिस की निगरानी से कैसे बच निकला? उस समय लॉकअप की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिसकर्मी तैनात थे या नहीं? ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी क्या कर रहे थे और विदेशी नागरिक के फरार होने की जानकारी पुलिस को कब मिली?

कोतवाली एसीपी संतोष पटेल ने बताया कि घटना शुक्रवार सुबह की है। फरार विदेशी नागरिक की तलाश की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि घटना के समय थाने में कौन-कौन से पुलिसकर्मी ड्यूटी पर थे और निगरानी में कहां चूक हुई। पुलिस अधिकारी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जिम्मेदारी तय कर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कह रहे हैं।

और पढ़े  भोपाल में 50 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार, 2 साल से चल रहे थे फरार
  • Related Posts

    भोपाल में 50 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार, 2 साल से चल रहे थे फरार

    अयोध्या नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात करीब 50 करोड़ रुपये की बड़ी धोखाधड़ी के आरोपी पति-पत्नी को  गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों की पहचान…

    एमपी: नर्मदा घाटी में मिला 5 लाख साल पुराना विशालकाय हाथी का जबड़ा, पुरानी पीली मिट्टी की परत में दबा था

    दुनिया के कई अनसुलझे रहस्य अपने भीतर समेटे नर्मदा घाटी एक बार फिर चर्चा में है। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में नर्मदा नदी के किनारे पतई घाट पर एक…