दबंगों द्वारा ग्रामीणों का रास्ता कब्जा किए जाने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य राजस्व अधिकारी से की शिकायत ।

दबंगों द्वारा ग्रामीणों का रास्ता कब्जा किए जाने पर आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने मुख्य राजस्व अधिकारी से शिकायत किया । लगभग दर्जन भर ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय पर एकत्रित हुए थे । ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि गांव में आने जाने के लिए प्रमुख मार्ग पर व गांव का गंदा पानी निकालने के लिए बनाई गई नाली कुछ प्रॉपर्टी डीलर व दबंग कब्जा कर कब्जा कर रहे है । ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कब्जा करने की शिकायत जब हमने पुलिस से की तो पुलिस ने हमारी कोई सुनवाई नहीं की उल्टा हमारे ऊपर ही 151 की कार्यवाही कर दी । इससे यह प्रतीत होता है कि दबंगों को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है । जिससे हम परेशान होकर आज जिलाधिकारी से शिकायत करने आए थे परंतु जिलाधिकारी के ना होने के अभाव में मुख्य राजस्व अधिकारी से मिलकर अपनी समस्या को रखा । मुख्य राजस्व अधिकारी चंद्रशेखर मिश्रा ने आश्वासन दिया कि 24 घंटे में मामले का निस्तारण किया जाएगा । खेत मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष अखिलेश चतुर्वेदी ने कहा कि लगातार दबंगों द्वारा ग्रामीणों को परेशान किया जा रहा है, और मुख्य रास्ते पर पुलिस के संरक्षण में निर्माण कराया जा रहा है । जिससे पूरे ग्रामवासी परेशान है। जिसको रुकवाने के लिए आज हम मुख्य राजस्व अधिकारी के कार्यालय पर अपना मांगपत्र दिया । उन्होंने आश्वासन दिया कि 24 घंटे में मामले पर कार्रवाई की जाएगी । अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो हमारा संगठन और पूरे ग्रामवासी इकट्ठा होकर धरना प्रदर्शन करेंगे ।

और पढ़े  हरियाणवी सिंगर की हत्या: जिम में फोन पर बहस, बाहर निकलते ही गोलियों से भूना
  • Related Posts

    राममंदिर- सीईओ सर्च कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट, तीन नामों का पैनल तैयार, कल ट्रस्ट करेगा अंतिम नाम पर फैसला

    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति की प्रक्रिया निर्णायक दौर में पहुंच गई है। सीईओ चयन के लिए गठित तीन सदस्यीय सर्च…

    UP बोर्ड परीक्षा 2027: 10वीं-12वीं के पंजीकरण की तारीख बदली, गलत जानकारी सुधारने का भी मौका, जानें शेड्यूल

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए पंजीकरण से जुड़ी तारीखों में बदलाव किया है। नया कार्यक्रम संस्थागत और व्यक्तिगत, दोनों तरह के परीक्षार्थियों…