श्रीनगर गढ़वाल: कीर्तिनगर के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत

कीर्तिनगर थाना क्षेत्र के जियालगढ़ में शुक्रवार को होटल पिकनिक के समीप एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार 78 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जबकि कार चालक और उसकी पत्नी सुरक्षित हैं।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह कार के खाई में गिरने की सूचना मिली। सूचना पर एसएसआई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने खाई में पेड़ों के बीच गिरी कार से तीनों सवारों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला।
घायल महिला शंकरी देवी (78) पत्नी स्व. देवी प्रसाद को 112 की मदद से श्रीकोट स्थित अस्पताल भेजा गया। जहां अस्पताल में उनकी मौत हो गई। कार में किशनलाल (58) निवासी जोगीवाला, देहरादून, उनकी पत्नी ममता कपरवान (52) और उनकी मां शंकरी देवी सवार थीं।
और पढ़े  कोटद्वार: खुले कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के सोनानदी और पाखरो जोन के गेट, पर्यटक ले सकेंगे सफारी का लुत्फ
  • Related Posts

    रुड़की: लक्सर में पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक समेत तीन घायल

    लक्सर में देर रात बालावाली तिराहे पर खड़ी पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में लक्सर कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट…

    इबोला: उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, प्रभावित देशों से आए यात्रियों से संपर्क टूटने पर देनी होगी सूचना

    डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो और अफ्रीकी देशों से आने वाले पर्यटकों की जिले स्तर पर निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग को उनके नाम-पता और मोबाइल नंबर का लेखा-जोखा रखना होगा।…