अयोध्या- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात करते पूर्व सांसद लल्लू सिंह

 

 

अयोध्या से जनकपुर के बीच 23 नवंबर से दौड़ेगी विशेष ट्रेन, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

अयोध्या और जनकपुर के बीच धार्मिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को नई मजबूती देने की दिशा में 23 नवंबर को विशेष रेलगाड़ी का संचालन शुरू होगा। दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह वर्चुअल माध्यम से संयुक्त रूप से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इस विशेष रेलगाड़ी के संचालन के लिए पूर्व सांसद लल्लू सिंह लगातार प्रयासरत थे। उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से कई बार मुलाकात कर अयोध्या से जनकपुर के बीच सीधी रेल सेवा शुरू करने का अनुरोध किया था। ट्रेन संचालन की घोषणा पर पूर्व सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया।
पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अयोध्या और जनकपुर का संबंध केवल दो शहरों के बीच का नहीं, बल्कि प्रभु श्रीराम और माता सीता के पवित्र रिश्ते से जुड़ा हुआ है। अयोध्या भगवान श्रीराम की जन्मभूमि है तो जनकपुर माता सीता की जन्मस्थली। दोनों धार्मिक स्थलों के बीच रेल सेवा शुरू होना श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सुविधा साबित होगी। इससे दोनों देशों के बीच सदियों पुराने धार्मिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक संबंधों को और मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि इस रेल सेवा के शुरू होने से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को जनकपुर और जनकपुर जाने वाले यात्रियों को अयोध्या पहुंचने में सुविधा होगी। इस घोषणा पर अयोध्या के संत-महंतों और नागरिकों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया गया है।

और पढ़े  सावधान: व्हाट्सएप पर आए इन मैसेज को तुरंत कर दें डिलीट, भूल से भी किया क्लिक, तो पूरा खाता हो जाएगा खाली
  • Related Posts

    UP- कांग्रेस ने सपा से मांगी ये 181 सीटें, लीक हुई लिस्ट, रायबरेली और अमेठी की सभी सीटों पर दावा

    कांग्रेस और सपा के बीच चल रही गठबंधन की बातों के बीच वह लिस्ट लीक हो गई है जो कांग्रेस ने सपा को सौंपी है। इस लिस्ट में उन 181…

    UP- आजम खां की गिरफ्तारी के खिलाफ इलाहाबाद HC में सुनवाई जारी, वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने रखा पक्ष

    समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां मामले में सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में बहस जारी है। आजम खां प्रवर्तन निदेशालय की गिरफ्तारी को…