मौसमी चटर्जी के पति का निधन: नहीं रहे जयंत मुखर्जी, छूटा 54 साल का साथ, 7 साल पहले हुआ था बेटी का निधन

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मौसमी चैटर्जी के पति जयंत मुखर्जी का निधन हो गया। वह फिल्म निर्माता थे। जयंत ने 12 नवंबर 2026 को अपने खार स्थित घर पर अंतिम सांस ली।

बीएन तिवारी ने दी जानकारी
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने पीटीआई को जानकारी देते हुए बताया कि जयंत का कल शाम खार स्थित आवास पर निधन हो गया। वह बीते काफी वक्त से उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे।

 

कौन थे जयंत मुखर्जी? 
यूं तो जयंत, प्रसिद्ध गायक और संगीतकार हेमंत कुमार के बेटे थे पर बॉलीवुड में उन्होंने फिल्म निर्माता के तौर पर अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने ‘मजाक’ (1975), ‘दो लड़के दोनों कड़के’ (1979) और टेलीविजन श्रृंखला ‘तलाश’ (1992) का निर्माण किया था।
इतना ही नहीं उन्होंने अपने पिता की तरह फिल्म ‘बीवी और मकान’ का संगीत निर्माण भी किया था। इस फिल्म को मशहूर फिल्ममेकर ऋषिकेश मुखर्जी ने बनाया था।

 

 

कम उम्र से सगाई, 50 साल का रिश्ता
अभिनेत्री मौसमी और जयंत की शादी को 5 दशक से भी ज्यादा का समय हो चुका है। कपल की शादी बेहद कम उम्र में हो गई थी। एक इंटरव्यू के दौरान इस पर मौसमी ने कहा था, ‘हर चीज किसी न किसी वजह से होती है। मैं 10वीं कक्षा में थी, लेकिन फिल्म बालिका बधू के बाद मेरी सगाई हो गई, सिर्फ इसलिए क्योंकि मेरे ससुर हेमंत मुखर्जी उस फिल्म के संगीत निर्देशक थे। उनकी और मेरी फैमिली एक हो गए और उस समय, हर कोई मुझे अपनी बहू बनाना चाहता था, हर कोई मुझे अपनी पत्नी बनाना चाहता था।’

 

और पढ़े  राजस्थान का मौसम: नवंबर में क्यों पड़ रही इतनी गर्मी? बाड़मेर में पारा 38 डिग्री पार, जानिए बाकी शहरों के हाल

 

सात साल पहले हुआ बेटी का निधन 
मौसमी चेटर्जी के लिए यह पहला दुख नहीं है। इस दुखद घटना से करीब सात साल पहले कपल ने अपनी बेटी को खो दिया था। उनकी बेटी पायल टाइप 1 डायबटीज की मरीज थीं। उनका निधन 13 नवंबर 2019 को हुआ था। इससे पहले वह एक साल से कोमा में थीं।

  • Related Posts

    CM विजय की सुरक्षा में बड़ी चूक: पुलिस का घेरा तोड़कर मुख्यमंत्री तक पहुंचा शख्स, सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय की सुरक्षा में शुक्रवार को उस समय बड़ी चूक सामने आई, जब चेन्नई के कोलाथुर इलाके में उनके अचानक किए गए रोड वॉक के…

    कनेक्टिविटी से बचेगा समय और पैसा: पीएम मोदी ने बंगलूरू पिंक लाइन का किया उद्घाटन,क्यों की राज्य की तरीफ?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बंगलूरू मेट्रो की पिंक लाइन को हरी झंडी दिखाई। पीएम ने मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के साथ सफर किया। साथ में गवर्नर सुधा यादव, सांसद…